[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style होमवर्क के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी डांट-फटकार, इन 4 टिप्स से बच्चा खुद ही बैठ जाएगा पढ़ने

होमवर्क के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी डांट-फटकार, इन 4 टिप्स से बच्चा खुद ही बैठ जाएगा पढ़ने

0
होमवर्क के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी डांट-फटकार, इन 4 टिप्स से बच्चा खुद ही बैठ जाएगा पढ़ने
How to Make Homework Fun for Kids

How to Make Homework Fun for Kids: गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए मस्ती, खेल और आराम का समय होती हैं. लेकिन जैसे-जैसे स्कूल खुलने का समय नजदीक आता है, छुट्टियों का होमवर्क बच्चों और पेरेंट्स दोनों के लिए चिंता का कारण बन जाता है. कई बार बच्चे होमवर्क को टालते रहते हैं और आखिरी समय में पूरा करने का दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में डांटने या जबरदस्ती करने के बजाय कुछ स्मार्ट तरीके अपनाकर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 4 आसान टिप्स, जो होमवर्क को बच्चों के लिए आसान और मजेदार बना सकते हैं.

होमवर्क को बनाएं मजेदार चैलेंज

बच्चों को सीधे पढ़ने के लिए कहने के बजाय होमवर्क को एक गेम की तरह पेश करें. उदाहरण के लिए, टाइमर लगाकर उन्हें किसी टास्क को तय समय में पूरा करने की चुनौती दें. इससे बच्चों को पढ़ाई बोझ नहीं लगेगी और वे उत्साह के साथ काम करेंगे.

रिवॉर्ड सिस्टम से बढ़ाएं मोटिवेशन

बच्चों को हर छोटे टास्क के लिए सराहना मिलनी चाहिए. इसके लिए एक स्टार चार्ट या पॉइंट सिस्टम बनाया जा सकता है. जब बच्चा तय लक्ष्य पूरा कर ले, तो उसे उसकी पसंद की कोई छोटी-सी खुशी दें, जैसे पसंदीदा मूवी देखना या परिवार के साथ आउटिंग. इससे उनमें जिम्मेदारी और लक्ष्य पूरा करने की आदत विकसित होती है.

पढ़ाई को असल जिंदगी से जोड़ें

किताबों तक सीमित पढ़ाई अक्सर बच्चों को बोर कर देती है. अगर होमवर्क किसी प्रोजेक्ट से जुड़ा है, तो उसे प्रैक्टिकल तरीके से समझाने की कोशिश करें. बच्चों को ड्रॉइंग, क्राफ्ट, कहानी लिखने या छोटे-छोटे प्रयोगों के जरिए सीखने का मौका दें। इससे उनकी क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी.

साथ बैठकर करें काम

जब बच्चा होमवर्क कर रहा हो, तो आप भी उसके पास बैठकर कोई काम करें. चाहे किताब पढ़ना हो या ऑफिस का काम, आपकी मौजूदगी बच्चे को प्रोत्साहित करती है. इससे उसका ध्यान भटकता नहीं है और वह खुद को अकेला महसूस नहीं करता.

पेरेंट्स रखें यह बात याद

छुट्टियों का होमवर्क बच्चों की सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है. इसलिए उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें. उनका मार्गदर्शन करें और सकारात्मक माहौल बनाएं. सही तरीके अपनाने से बच्चे बिना तनाव के अपना होमवर्क पूरा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पैरेंट्स ध्यान दें, दूसरे के घर जाने से पहले बच्चों को सिखाएं ये 5 लाइफ सेविंग बातें

Previous article सीवान में शौच के लिए निकला 20 वर्षीय आशिक अली हुआ लापता, कई घंटे बाद नहर में मिला शव
Next article दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, कटऑफ ने सभी को चौंकाया
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel