[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शेफ पंकज भदौरिया की आसान रेसिपी से घर पर बनाएं गरम मसाला

शेफ पंकज भदौरिया की आसान रेसिपी से घर पर बनाएं गरम मसाला

0
शेफ पंकज भदौरिया की आसान रेसिपी से घर पर बनाएं गरम मसाला
घर पर बना गरम मसाला (फोटो - इंस्टाग्राम @masterchefpankajbhadouria)

सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए हम अक्सर गरम मसाले का इस्तेमाल करते हैं. ज्यादातर लोग गरम मसाला बाजार से खरीदकर लाते हैं, बाजार में मिलने वाले मसाले कई बार महंगे होने के साथ-साथ मिलावटी भी हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप गरम मसाला घर पर बनाते हैं तो इससे खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. घर का बना गरम मसाला न सिर्फ खुशबूदार होता है, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री घर पर आसानी से मिल जाती हैं. आज हम आपको घर में आसानी से मिलने वाली कुछ साबुत मसालों की मदद से होममेड गरम मसाला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इस गरम मसाला की रेसिपी को मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @masterchefpankajbhadouria पर शेयर किया है. पंकज भदौरिया के आसान तरीके से आप भी कुछ ही मिनटों में घर पर गरम मसाला तैयार कर सकते हैं.

  • बनाने का समय – 5 मिनट 

गरम मसाला बनाने के लिए सामग्री चाहिए?

  • 5 तेजपत्ता
  • 3 चम्मच काली मिर्च के दाने
  • 1 चम्मच शाह जीरा
  • 6 बड़ी इलायची
  • 12 छोटी इलायची
  • 5 टुकड़े दालचीनी (1-इंच के)
  • 1 चम्मच लौंग
  • 4 चम्मच धनिया के बीज
  • 3 चम्मच जीरा
  • 1 टुकड़ा जायफल
  • 1 फूल जावित्री (Mace)
  • 1 स्टार ऐनिस (चक्र फूल)

घर पर गरम मसाला कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक पैन को धीमी आंच पर गरम करें. अब इसमें धनिया, जीरा और काली मिर्च डालकर हल्का सा भून लें, जिससे मसाले सूखे हो जाएं और खुशबू आने लगे. 
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और मसालों को ठंडा होने दें. जब मसाले ठंडे हो जाएं, तब इसमें बाकी सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • अब इस मिश्रण को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें. तैयार मसाले को एक साफ और एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें. 
  • अब तैयार है आपका घर पर बना होममेड गरम मसाला, इसे आप किसी भी सब्जी में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू 

यह भी पढ़ें: इस होली बनाएं काली गाजर कांजी, क्रिएटर रूपम की आसान रेसिपी  

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel