[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style साड़ी पहनने का असली सीक्रेट जान लें, हर बार लोग कहेंगे, वाह! वाह!

साड़ी पहनने का असली सीक्रेट जान लें, हर बार लोग कहेंगे, वाह! वाह!

0
साड़ी पहनने का असली सीक्रेट जान लें, हर बार लोग कहेंगे, वाह! वाह!
Saree Draping Tips, AI Image

Saree Draping Tips: शादी, त्योहार, ऑफिस या किसी खास मौके पर साड़ी पहनना आज भी पहली पसंद है. हालांकि कई बार महंगी और खूबसूरत साड़ी पहनने के बाद भी मनचाहा लुक नहीं मिल पाता. इसकी वजह केवल साड़ी का डिजाइन या फैब्रिक नहीं, बल्कि उसे पहनने का तरीका भी हो सकता है. यदि आप साड़ी में लंबी और स्लिम दिखना चाहती हैं, तो ये हैं रांची की मशहूर ब्यूटीशियन और साड़ी ड्रेपिंग एक्स्पर्ट स्वीटी सिंह के बताए हुए कुछ खास टिप्स.

पहले पहनें फुटवियर, फिर बांधें साड़ी

Image 70
PC- Gemini

साड़ी पहनने से पहले हमेशा अपनी हील्स या सैंडल पहन लें. इससे साड़ी की लंबाई सही रहती है और उसका फॉल भी बेहतर दिखाई देता है. अगर साड़ी पहनने के बाद फुटवियर बदले जाते हैं, तो साड़ी छोटी लग सकती है और आपकी हाइट भी कम नजर आ सकती है.

बहुत चौड़ी प्लेट्स बनाने से बचें

Image 71
PC- Gemini

साड़ी की प्लेट्स पूरे लुक को प्रभावित करती हैं. यदि प्लेट्स बहुत चौड़ी हों, तो पेट के आसपास अतिरिक्त फैब्रिक इकट्ठा हो जाता है, जिससे शरीर भारी दिखाई देता है. बेहतर होगा कि पतली, बराबर और साफ प्लेट्स बनाकर उन्हें अच्छी तरह पिन कर लें. इससे लुक ज्यादा सलीकेदार और स्लिम नजर आता है.

पेटीकोट या शेपवियर की सही फिटिंग रखें

Image 72
PC- Gemini

साड़ी का लुक काफी हद तक पेटीकोट या शेपवियर पर भी निर्भर करता है. इसे बहुत ऊपर या बहुत नीचे बांधने से शरीर का अनुपात बिगड़ सकता है. इसे नाभि के आसपास या थोड़ा नीचे बांधना बेहतर माना जाता है. अगर आप ज्यादा फिट और आकर्षक लुक चाहती हैं, तो साड़ी शेपवियर का इस्तेमाल कर सकती हैं.

पल्लू की लंबाई का रखें ध्यान

Image 73
PC- Gemini

अगर आप खुद को लंबा दिखाना चाहती हैं, तो पल्लू को बहुत छोटा न रखें. थोड़ा लंबा और अच्छी तरह सेट किया गया पल्लू शरीर पर एक सीधी लाइन का प्रभाव देता है, जिससे हाइट ज्यादा नजर आती है. साथ ही पल्लू को बहुत कसकर पिन करने से बचें, ताकि कंधे चौड़े न दिखें.

सही फैब्रिक का चुनाव भी है जरूरी

Image 75
साड़ी पहनने का असली सीक्रेट जान लें, हर बार लोग कहेंगे, वाह! वाह! 7

ड्रेपिंग के साथ-साथ साड़ी का फैब्रिक भी आपके लुक को प्रभावित करता है. शिफॉन, जॉर्जेट और साटन जैसे हल्के फैब्रिक शरीर पर अच्छी तरह बैठते हैं और आपको स्लिम व एलिगेंट लुक देने में मदद करते हैं. सही ड्रेपिंग और सही फैब्रिक के साथ आपकी साड़ी का स्टाइल और भी निखर सकता है.

यह भी पढ़ें: अलमारी में रखी बनारसी साड़ी को दें नया लुक, इन 5 लेस से बनाएं डिजाइनर दुपट्टा

Previous article तृणमूल नेता शौकत मोल्ला के बेटे की कैफे पर चला बुलडोजर, ‘अरण्येर कूले’ हुआ ध्वस्त
Next article नालंदा: झपकी आने से दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel