[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्रिएटर शशांक के टिप्स से रखें हरी मिर्च को फ्रेश

क्रिएटर शशांक के टिप्स से रखें हरी मिर्च को फ्रेश

0
क्रिएटर शशांक के टिप्स से रखें हरी मिर्च को फ्रेश
हरी मिर्च (AI Image)

How To Keep Chilli Fresh: हरी मिर्च का इस्तेमाल लगभग रोजाना ही किचन में होता है. चाहे तीखी चटनी बनानी हो, सब्जी में डालना हो या फिर खाने के साथ कच्ची मिर्च का मजा लेना हो. इसलिए लोग इसे अक्सर ज्यादा मात्रा में खरीद कर ले आते हैं. लेकिन इतनी मिर्च को अच्छे से स्टोर नहीं किया जाए तो ये जल्दी खराब हो जाती हैं. अगर आप भी मिर्च को 10 से 15 दिन तक स्टोर करना चाहते हैं तो कंटेंट क्रिएटर शशांक ने इंस्टाग्राम अकाउंट @alshihacks पर एक पोस्ट में टिप्स को शेयर किया है. 

बिना धोए स्टोर करें 

मिर्च को स्टोर करने से पहले आप इसे धोएं नहीं. धोने के वजह से कई बार मिर्ची के ऊपर और डंठल के पास छोटे-छोटे पानी के बूंदे रह जाती हैं. इससे फंगस लग सकता है और मिर्च नरम हो जाती है. मॉइस्चर के वजह से ये जल्दी खराब हो जाती है. 

स्टोर करने से पहले डंठल हटा दें 

मिर्च का डंठल वह जगह है जहां नमी फंसी रहती है और अक्सर इसी जगह से मिर्च सड़ना शुरू होती है. डंठल को हटाने से नमी कम होती है और मिर्च जल्दी खराब नहीं होती है. 

पेपर टॉवल का करें इस्तेमाल 

आप मिर्च को स्टोर करने के लिए पेपर टावल का यूज करें. आप जिस कंटेनर में मिर्च रखते हैं उसमें आप नीचे में पेपर टॉवल या टिश्यू को बिछा दें. इसके बाद आप मिर्च को रखें और फिर ऊपर से दूसरा पेपर टॉवल या टिश्यू से ढक दें. जब आप मिर्च को एयरटाइट कंटेनर में पेपर टॉवल के साथ रखते हैं, तो ये नमी को सोख लेता है जिससे मिर्च जल्दी खराब नहीं होती है. 

वेजिटेबल सेक्शन में स्टोर करें 

आप मिर्च को फ्रिज में सब्जियां रखने वाली जगह में रखें. इसमें मिर्च रखने से जरूरी ठंडक मिलती है और ये न तो ज्यादा सूखती हैं और न ही अधिक नमी के कारण खराब होती हैं. टिश्यू पेपर वाले तरीके के साथ इसे रखते हैं तो ये 10 से 15 दिन तक फ्रेश रहती हैं. 

यह भी पढ़ें: हरे प्याज को हफ्तों तक ताजा रखने के आसान और असरदार तरीके

यह भी पढ़ें: शकरकंद को लंबे समय तक ताजा कैसे रखें? जानिए सही स्टोरेज टिप्स और बड़ी गलतियां

Previous article हवाई सफर होगा सस्ता या महंगा? 60% फ्री सीटों के नियम पर एयरलाइंस और सरकार आमने-सामने
Next article मैसेज पढ़ने के बाद ऑटोमेटिक हो जाएगा डिलीट, व्हॉट्सऐप टेस्ट कर रहा नया फीचर
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel