[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style अबकी बार सही समय पर लगाएं मोगरा, हर सुबह महकेगा आपका घर

अबकी बार सही समय पर लगाएं मोगरा, हर सुबह महकेगा आपका घर

0
अबकी बार सही समय पर लगाएं मोगरा, हर सुबह महकेगा आपका घर
बालकनी में मोगरा उगाने के टिप्स

How to Grow Mogra at Home: क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी छोटी सी बालकनी भी खुशबू से महक उठे तो मोगरा (जैस्मिन) का पौधा इस फरवरी और मार्च के महीने में उगाने के लिए बेस्ट पौधा है. गर्मियों में मोगरा की भीनी-भीनी खुशबू न सिर्फ माहौल को ताजगी देती है बल्कि घर की सुंदरता भी बढ़ाती है. लेकिन सवाल है – मोगरा लगाने का सही समय क्या है? किस महीने में इसे लगाना सबसे अच्छा रहता है? यहां पढ़ें पूरी गाइड.

मोगरा लगाने का सही समय क्या है?

Mogra At Home Min
मोगरा फूल

मोगरा का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय फरवरी से अप्रैल के बीच माना जाता है. इस दौरान मौसम हल्का गर्म होने लगता है, जो पौधे की ग्रोथ के लिए परफेक्ट होता है. इसके अलावा जुलाई-अगस्त (बरसात का मौसम) भी पौधा लगाने के लिए अनुकूल रहता है क्योंकि नमी पौधे की जड़ों को मजबूत बनाती है.

मोगरा को अच्छी धूप पसंद है, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां रोज कम से कम 4-6 घंटे की सीधी धूप मिले.

छोटी बालकनी में मोगरा कैसे उगाएं?(How to Grow Mogra at Home)

How To Grow Mogra At Home Min
घर पर मोगरा का पौधा
  1. अगर आपके पास गार्डन नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं. आप इसे अपनी छोटी सी बालकनी में भी आसानी से लगा सकते है.
  2. सबसे पहले ऐसा गमला चुनें जिसमें 8 से 12 इंच का ड्रेनेज होल वाला गमला लें ताकि पानी जमा न हो.
  3. पौधे के लिए मिट्टी की तैयारी करें जिसमें बगीचे की मिट्टी + गोबर की खाद + रेत (2:1:1) का मिक्स तैयार करें. इससे मिट्टी भुरभुरी रहेगी और जड़ें अच्छी तरह फैलेंगी.
  4. गर्मियों में रोज हल्का पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी में पानी जमा न हो. सर्दियों में 2–3 दिन में एक बार पानी पर्याप्त है.
  5. फूल खत्म होने के बाद हल्की प्रूनिंग जरूर करें. इससे नए फूल जल्दी आते हैं.

मोगरा की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स

  • ज्यादा पानी देने से जड़ सड़ सकती है.
  • पौधे को पूरी तरह छांव में न रखें.
  • हर 20 से 25 दिन में ऑर्गेनिक खाद जरूर दें.
  • कीड़े दिखें तो नीम ऑयल का स्प्रे करें.

मोगरा कितने दिन में फूल देता है?

सही देखभाल के साथ 2-3 महीने में फूल आ सकते हैं.

क्या मोगरा घर के अंदर रखा जा सकता है?

नहीं, इसे अच्छी धूप की जरूरत होती है. बालकनी या छत बेहतर है.

क्या सर्दियों में मोगरा बढ़ता है?

नहीं, सर्दियों में ग्रोथ धीमी हो जाती है, लेकिन सही देखभाल से पौधा सुरक्षित रहता है.

यह भी पढ़ें: Best Flower Plants to Grow in February: फरवरी में लगाएं ये 5 खूबसूरत फूलों के पौधे, बगीचा बनेगा रंगों से गुलजार

यह भी पढ़ें: How to Grow Dahlias: घर पर उगाएं डहेलिया का पौधा – रंग-बिरंगे फूलों से खिल उठेगा आपका आंगन


ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel