[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: बिना डांटे बच्चों को कैसे समझाएं? अपनाएं ये पॉजिटिव पेरेंटिंग टिप्स

Parenting Tips: बिना डांटे बच्चों को कैसे समझाएं? अपनाएं ये पॉजिटिव पेरेंटिंग टिप्स

0
Parenting Tips: बिना डांटे बच्चों को कैसे समझाएं? अपनाएं ये पॉजिटिव पेरेंटिंग टिप्स
pic credits: pexels

Parenting Tips: बच्चों को सही राह दिखाना हर माता-पिता की जिम्मेदारी होती है, लेकिन अक्सर यह सोचकर कि बच्चा समझ नहीं रहा या गलती दोहरा रहा है, हम डांटना शुरू कर देते हैं. हालांकि, बार-बार डांटने से बच्चे डर जाते हैं और कई बार जिद्दी भी हो जाते हैं. ऐसे में पॉजिटिव पेरेंटिंग का तरीका अपनाना जरूरी होता है जिससे बच्चा बिना डर के सीखे और आपके करीब बना रहे. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं और वे एक बार में आपकी बातों को नहीं समझ रहे हैं और बार-बार वही गलती दोहरा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चों को बिना डांटे चीजों को समझा सकते हैं. चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

शांत रहकर बात करें

जब बच्चा गलती करता है, तो गुस्से में रिएक्ट करने की बजाय पहले खुद को शांत करें. इसके बाद प्यार से समझाएं कि उन्होंने क्या गलत किया और आगे कैसे सुधारा जा सकता है. बता दें शांत माहौल में कही गई बात बच्चे जल्दी समझते हैं.

बच्चों की बातें सुनें

अक्सर हम बच्चों को सिर्फ आदेश देते हैं लेकिन उनकी बात नहीं सुनते. इसकी जगह पर जब आप उन्हें ध्यान से सुनते हैं, तो वे भी आपकी बात को वैल्यू देते हैं. इससे रिश्ते में भरोसा बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: हंसता-खेलता और कॉन्फिडेंस से भरा होगा बच्चे का पूरा दिन, स्कूल जाने से पहले हर पैरेंट जरूर करें ये 5 काम

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या आपको अपने बच्चे को देना चाहिए पॉकेट मनी? फायदे और नुकसान जानकर लें सही फैसला

ऑप्शन देकर समझाएं

बच्चे जब गलत व्यवहार करें तो उन्हें डांटने के बजाय सही ऑप्शन दिखाएं. जैसे अगर बच्चा खिलौने फेंक रहा है तो उसे कहें, “अगर गुस्सा आया है तो मम्मी से बात करो, खिलौना फेंकने से वह टूट जाएगा.”

अच्छे व्यवहार की तारीफ करें

जब बच्चा कुछ अच्छा करे तो उसकी तारीफ करें. जब आप ऐसा करते है तो बच्चे को यह समझ आता है कि अच्छे व्यवहार की सराहना की जाती है और वह अच्छे व्यवहार को दोहराने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को सही और गलत में फर्क कैसे सिखाएं? आसान भाषा में समझें कुछ जरूरी बातें

गलतियों से सीखने का मौका दें

बच्चे से गलती हो जाए तो उसे सजा देने की बजाय समझाएं कि यह गलती क्यों गलत थी और उससे क्या सीख मिल सकती है. बच्चों को सिखाने या फिर समझाने का यह तरीका उन्हें लंबे समय तक याद रहता है.

रूल्स और लिमिट्स प्यार से समझाएं

बच्चों को यह बताना जरूरी है कि घर में कुछ रूल्स हैं लेकिन उन्हें जबरदस्ती नहीं थोपना चाहिए प्यार से और रोजमर्रा की बातों में रूल्स को शामिल करें, ताकि बच्चा उन्हें आसानी से अपनाए.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या होगा जब आप अपने बच्चों को पहनाने लगेंगे चांदी? जानें चौंकाने वाले फायदे

Previous article बिहार के इन जिलों में खुलेंगे नए सैनिक कल्याण कार्यालय, राज्य सरकार ने लिया जरूरी फैसला
Next article क्या है DIKSHA और SWAYAM? अब घर बैठे पढ़ाई हुई और आसान, यहां से करें शुरुआत
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel