[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style How To Comb Hair Properly: कंघी करते टाइम झड़ते हैं बाल, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

How To Comb Hair Properly: कंघी करते टाइम झड़ते हैं बाल, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

0
How To Comb Hair Properly: कंघी करते टाइम झड़ते हैं बाल, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स
Hair combing tips ( AI Image)

How To Comb Hair Properly: हेयर फाॅल को लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं. लंबे और घने बाल आपकी खूबसूरती को निखारने में भी मदद करते हैं. बालों की सुंदरता को बनाए रखने के लिए आपको सही हेयर केयर टिप्स को फॉलो करना जरूरी है. बाल को कंघी करते टाइम थोड़े बहुत बाल हर किसी के झड़ते हैं. लेकिन, कंघी में ज्यादा झड़े हुए बालों को देखना किसी को भी पसंद नहीं आता है. इसकी एक वजह हो सकती है कि आप बालों को सही से कंघी नहीं कर रहे हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं बालों को सही तरीके से कंघी करने के टिप्स. 

कौन सी कंघी का करें इस्तेमाल? 

बाल नहीं टूटे इसके लिए सही कंघी का इस्तेमाल करना भी जरूरी है. उलझे बालों को सुलझाने के लिए आप चौड़े दांतों वाली कंघी का यूज करें. ये आपके उलझे बालों को सुलझाने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: उलझे और रूखे बाल? इस परेशानी को दूर करने के लिए इन तरीकों का करें इस्तेमाल

कैसे करें शुरुआत?

बालों में कंघी करने से पहले आप बालों को अलग-अलग और छोटे हिस्सों में बांट लें. आप कंघी करने से पहले अपने बालों की गांठों को उंगलियों की मदद से सुलझाने की कोशिश करें. फिर आप अलग-अलग बालों के हिस्से को लें और कंघी की मदद से सुलझा लें.  

कंघी कैसे करें? 

आप बालों की जड़ों से कंघी करना शुरू नहीं करें. आप बालों के सिरों से कंघी करना शुरू करें और फिर धीरे-धीरे ऊपर की ओर जाएं. आप जल्दी-जल्दी कंघी करने से बचें. ज्यादा जोर लगाकर कंघी करने से बचें. जब भी कंघी करें आराम से हल्के हाथों से कंघी करें. 

गीले बालों में कंघी करनी चाहिए या सूखे बालों में?

गीले बालों में कंघी करने से बचना चाहिए. आप जब भी कंघी करें पहले बाल हल्के को सूखने दें. फिर धीरे-धीरे कंघी करें. 

कंघी करते समय कौन सी बात से बचना चाहिए?

कंघी करते टाइम उलझे बालों में जोर लगाने और बालों को खींचने से बचना चाहिए. 

कितनी बार कंघी करना चाहिए?

आप दिन भर में दो बार कंघी करें. आप सुबह और रात में सोने से पहले कंघी करें. 

बालों के लिए कौन सी कंघी अच्छी है?

बालों के लिए आप चौड़े दातों वाली कंघी और लकड़ी की कंघी का यूज करें.

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: अब ड्राई हेयर नहीं, बालों को बनाएं मुलायम, अपनाएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: नीम से करें बालों की केयर, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Bihar Election 2025: बाहुबली सूरजभान सिंह परिवार समेत आज RJD में हो सकते हैं शामिल, तेजस्वी यादव दिलाएंगे सदस्यता
Next article JPSC Result 2025: डेंटल डाॅक्टर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपना नाम और देखें PDF
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel