[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बारिश के बाद खिड़कियों के कांच को ऐसे करें साफ, लौट आएगी नई जैसी चमक

बारिश के बाद खिड़कियों के कांच को ऐसे करें साफ, लौट आएगी नई जैसी चमक

0
बारिश के बाद खिड़कियों के कांच को ऐसे करें साफ, लौट आएगी नई जैसी चमक
Window Glass Cleaning Tips

Window Glass Cleaning: मानसून की पहली बारिश जहां मौसम को सुहाना बना देती है, वहीं घर की खिड़कियों और दरवाजों पर गंदगी के निशान भी छोड़ जाती है. बारिश के पानी के साथ आने वाली धूल-मिट्टी अक्सर कांच पर जम जाती है, जिससे खिड़कियां धुंधली और बदसूरत दिखाई देने लगती हैं. कई लोग इन्हें साफ करने में काफी समय और मेहनत लगाते हैं, लेकिन फिर भी मनचाही चमक नहीं मिल पाती.

अगर आपकी खिड़कियों के कांच भी बारिश के बाद गंदे हो गए हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप उन्हें फिर से चमकदार बना सकते हैं.

नींबू और नमक से हटाएं जिद्दी दाग

Lemon Salt Photos - Download Free High-Quality Pictures | Freepik

खिड़की के कांच पर जमे पानी के निशान और धूल के दाग हटाने के लिए नींबू और नमक का मिश्रण काफी कारगर माना जाता है. एक कटोरी में थोड़ा नींबू का रस लें और उसमें चुटकीभर नमक मिलाएं. इस मिश्रण को स्पंज की मदद से कांच पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ ही मिनटों में दाग हल्के पड़ने लगेंगे.

विनेगर और पानी का करें इस्तेमाल

Image 1295
बारिश के बाद खिड़कियों के कांच को ऐसे करें साफ, लौट आएगी नई जैसी चमक 7

कांच को चमकदार बनाने के लिए सफेद विनेगर भी एक अच्छा विकल्प है. बराबर मात्रा में विनेगर और पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इसे कांच पर छिड़कें और सूखे कपड़े से साफ कर लें. इससे कांच पर जमी गंदगी हटेगी और चमक भी वापस आ जाएगी.

डिटर्जेंट और पानी से करें सफाई

Image 1296
बारिश के बाद खिड़कियों के कांच को ऐसे करें साफ, लौट आएगी नई जैसी चमक 8

अगर खिड़की पर ज्यादा गंदगी जमा हो गई है, तो एक बर्तन में हल्का डिटर्जेंट और पानी मिलाकर घोल तैयार करें. स्पंज की मदद से कांच को साफ करें और बाद में साफ पानी से पोंछ लें. यह तरीका रोजमर्रा की सफाई के लिए भी उपयोगी है.

अखबार से बढ़ाएं कांच की चमक

Image 1297
बारिश के बाद खिड़कियों के कांच को ऐसे करें साफ, लौट आएगी नई जैसी चमक 9

बहुत कम लोग जानते हैं कि पुराना अखबार भी कांच साफ करने में मदद कर सकता है. पहले कांच पर हल्का पानी स्प्रे करें और फिर अखबार से पोंछ दें. इससे कांच पर धब्बे नहीं पड़ते और वह ज्यादा चमकदार दिखाई देता है.

सफाई के बाद रखें इन बातों का ध्यान

Image 1298
बारिश के बाद खिड़कियों के कांच को ऐसे करें साफ, लौट आएगी नई जैसी चमक 10

खिड़कियों को साफ करने के बाद उन्हें सूखे कपड़े से जरूर पोंछें. इससे पानी के निशान नहीं बनेंगे और कांच लंबे समय तक साफ और चमकदार बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: मानसून में कपड़ों को रखना है फ्रेश, तो अलमारी में जरूर रखें ये चीजें

Previous article टीबी मुक्त भारत अभियान: वैशाली में 100 दिवसीय अभियान की रफ्तार धीमी, लक्ष्य का सिर्फ 22% पंजीकरण
Next article IPS Success Story: ‘पास होने लायक नंबर तो ले आओ’… पिता की बात लगी दिल पर, बेटा बन गया IPS अफसर
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel