[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style How to Clean Grater: कद्दूकस साफ करने में आती है मुश्किल, इन आसान तरीकों से करें क्लीन

How to Clean Grater: कद्दूकस साफ करने में आती है मुश्किल, इन आसान तरीकों से करें क्लीन

0
How to Clean Grater: कद्दूकस साफ करने में आती है मुश्किल, इन आसान तरीकों से करें क्लीन
grater cleaning tips ( AI Image)

How to Clean Grater: सर्दियों का मौसम आने वाला है और ठंड के दिनों में जो चीज अक्सर घरों में बनाई जाती है वह है गाजर का हलवा. गाजर का हलवा को बनाना आसान है पर इसे कद्दूकस करने में मुश्किल आती है. अगर हलवा ज्यादा बनाना है तो घर के और लोग भी मदद करते हैं. किचन में ग्रेटर या कद्दूकस का इस्तेमाल बहुत ही आम और ये एक जरूरी चीज है. अगर आपके पास पेस्ट बनाने का टाइम नहीं तो आप अदरक को आसानी से कद्दूकस कर रेसिपी में डाल सकते हैं. जल्दी से आलू और बेसन का चीला या पकौड़े को बनना है तो आप आलू को कद्दूकस कर सकते हैं. चीज का किसी डिश में इस्तेमाल करते हैं तो आप चीज को भी आसानी से कद्दूकस कर सकते हैं. ग्रेटर अलग-अलग साइज में आते हैं. लेकिन, इसका एक बड़ा झंझट है इसे साफ करना. ग्रेटर के छोटे-छोटे छेद में खाने के टुकड़े फंस जाते हैं और अगर ये सूख जाएं तो इसे बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है. आइए जानते हैं ग्रेटर को साफ करने के आसान टिप्स. 

सबसे पहले क्या करें?

अक्सर किचन में किसी चीज को कद्दूकस करते हैं तो ग्रेटर को इस्तेमाल करने के बाद छोड़ देते हैं. आप कभी भी कद्दूकस को ज्यादा देर तक गंदा न छोड़ें. जैसे ही काम खत्म हो जाए आप तुरंत पानी से इसे धो लें और बाद में बाकी बर्तनों को धोने के टाइम में आप इसे साफ कर लें. 

ग्रेटर को कैसे साफ करें?

कई बार ग्रेटर के छेद में खाना अंदर की ओर फंस जाता है और सूखने पर इसे निकालना मुश्किल हो जाता है. आप थोड़ी देर के लिए कद्दूकस को पानी में डुबोकर रखें जिससे जो भी कुछ खाना सूख गया है वह सॉफ्ट हो जाए. फिर आप ग्रेटर को नल के नीचे उल्टा रखकर पानी के तेज प्रेशर से धोएं. इससे अंदर फंसा हुआ खाना को आप आसानी से निकाल पाएंगे. 

ग्रेटर को कौन सी चीज से साफ करें?

आप ग्रेटर को साफ करने के लिए बर्तन धोने का साबुन और पानी का इस्तेमाल करें. आप इसे साफ करने के लिए ब्रश की मदद लें. आप साबुन और पानी के घोल को ब्रश की मदद से रगड़ें. इसके बाद आप इसे पानी से धो लें. धोने के बाद आप इसे सूखा लें. 

यह भी पढ़ें- White Socks Cleaning Tips: अब व्हाइट सॉक्स रहेंगे क्लीन और फ्रेश, आजमाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स

यह भी पढ़ें- Furniture Cleaning Tips: लकड़ी के फर्नीचर को बनाए रखें हमेशा नया और चमकदार, इन क्लीनिंग टिप्स का करें इस्तेमाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Diwali 2025: दीवाली पर घर से सफाई के दौरान इस चीज को ना फेकें बाहर, जानें धार्मिक कारण
Next article Bhai Dooj Puja Vidhi: भईया दूज पर इस आसान विधि से करें पूजन, जानें इस दिन क्यों होती है यमराज की पूजा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel