[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style How To Clean Glass Bottle: बिना किसी झंझट कांच की बोतल को बनाएं चमकदार, घर पर करें आसानी से साफ

How To Clean Glass Bottle: बिना किसी झंझट कांच की बोतल को बनाएं चमकदार, घर पर करें आसानी से साफ

0
How To Clean Glass Bottle: बिना किसी झंझट कांच की बोतल को बनाएं चमकदार, घर पर करें आसानी से साफ
glass bottle cleaning ( AI Image)

How To Clean Glass Bottle: घर में अक्सर कांच की बोतल में पानी, जूस या तेल रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. कांच की बोतल दिखने में खूबसूरत होते हैं. लेकिन इस्तेमाल करते हुए इसमें दाग-धब्बे लग जाते हैं और कई बार बोतल में बदबू आ जाती है. दाग-धब्बे के कारण इनकी चमक भी कम हो जाती है. ऐसे में कांच की बोतल को पूरी तरह से साफ करना जरूरी हो जाता है. आप घर पर आसानी से कांच की बोतल को धो सकते हैं और फिर से चमकदार बना सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कांच के बोतल को साफ करने का आसान तरीका. 

सफाई की शुरुआत कैसे करें?

आप कांच के बोतल को साफ करने के लिए सबसे पहले इसे पूरी तरह से खाली कर दें. बोतल को खाली करने के बाद आप इसकी सफाई को आसानी से कर पाएंगे. 

गुनगुने पानी से कैसे साफ करें?

कांच की बोतल से जिद्दी दाग हटाने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. आप गुनगुने पानी और बर्तन धोने वाले लिक्विड से घोल को एक बड़े बाल्टी या टब में तैयार करें और इसमें कांच की बोतल को डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें. इससे जमी हुई गंदगी नरम हो जाएगी और आप आसानी से सफाई कर पाएंगे. अगर आप एक से ज्यादा बोतल धो रहे हैं तो आप सावधानी से पानी के घोल में डालें नहीं तो ये टूट भी सकते हैं. बोतल में घोल को डालकर साफ कर लें और इसके बाद आप पानी से धो लें. 

ब्रश से कैसे करें साफ?

आप ब्रश की मदद से बोतल के अंदर के दाग को हटा सकते हैं. आप सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें जिससे बोतल में निशान नहीं पड़े. आप ब्रश को पानी से भिगो लें. भीगे हुए ब्रश में आप थोड़ा सा बर्तन धोने वाला साबुन लगा लें. बोतल के अंदर के हिस्सों तक ब्रश को ले जाएं और फिर हल्के हाथों से दाग को हटाएं. दाग हटाने के बाद आप इसे पानी से धो लें. 

नींबू से कैसे करें साफ?

आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए नींबू के रस और थोड़े से पानी को मिक्स करें. इसे बोतल के अंदर डालें और ब्रश की मदद से अंदर में साफ करें. इस घोल को आप बोतल के ऊपर में भी डालें और कपड़े से रगड़ें. थोड़ी देर रहने दें और फिर पानी से साफ कर लें. 

धोने के बाद क्या करें?

धोने के बाद कांच की बोतल को उल्टा करके सूखा लें और थोड़ी देर धूप में रखें. धूप में सूखने के बाद नमी पूरी तरह से हट जाएगी. 

यह भी पढ़ें- Furniture Cleaning Tips: लकड़ी के फर्नीचर को बनाए रखें हमेशा नया और चमकदार, इन क्लीनिंग टिप्स का करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें- White Socks Cleaning Tips: अब व्हाइट सॉक्स रहेंगे क्लीन और फ्रेश, आजमाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article बेगूसराय में काली मेला देखकर लौट रहे 4 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा
Next article Vidur Niti: गलत काम को बढ़ावा देने वालों का कुछ नहीं जाता, भुगतना करने वाले को ही पड़ता है
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel