[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style किस तरह स्ट्रेस और चिंता छीन लेते हैं आपकी खूबसूरती? जानें

किस तरह स्ट्रेस और चिंता छीन लेते हैं आपकी खूबसूरती? जानें

0
किस तरह स्ट्रेस और चिंता छीन लेते हैं आपकी खूबसूरती? जानें
Ai image

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद ही कोई ऐसा हो, जो स्ट्रेस या फिर चिंता की समस्या से जूझ ना रहा हो. यह हमारी डेली लाइफ का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है जिसे हम चाहकर भी बजरंदाज नहीं कर सकते हैं. काम का प्रेशर, फैमिली की जिम्मेदारियां, नींद की कमी और फ्यूचर की चिंता देखेत ही देखते हमारे मेंटल हेल्थ के साथ ही हमारी खूबसूरती को भी छीन ले रही है. जब हमारी खूबसूरती कम होना शुरू होती है, तो हम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं सिर्फ यह सोचकर कि चेहरे की खूबसूरती एक बार फिर लौट आएगी. बता दें आप लाख कोशिश कर लें, अगर आपने अपने स्ट्रेस और चिंता को कंट्रोल नहीं किया तो आपकी खूबसूरती कभी भी लौटकर नहीं आ सकती है. आज हम आपको बताने आज रहे हैं कि आखिर किस तरह से आपका स्ट्रेस और आपकी चिंता ही आपकी खूबसूरती को छीनने का काम कर रही हैं.

स्ट्रेस का सीधा असर स्किन पर

जब आप हद से ज्यादा स्ट्रेस लेना शुरू करते हैं, तो आपके शरीर में कोर्टिसोल नाम का हार्मोन काफी तेजी से बढ़ने लग जाता है. जब यह बढ़ता है तो आपके स्किन का नेचुरल मॉइस्चर और बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ जाता है. लंबे समय तक अगर इसे सुधारा नहीं गया तो आपका चेहरा डल दिखने लगता है, पिंपल्स बढ़ जाते हैं और साथ ही स्किन भी बेजान सी लगने लगती है. लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने की वजह से आपके चेहरे की ग्लो धीरे-धीरे कम होने लग जाती है.

यह भी पढ़ें: पार्लर जाने की जरूरत नहीं, सुबह खाली पेट खाएं ये 3 चीजें और बिना मेकअप पाएं ग्लोइंग चेहरा

नींद की कमी छीन लेती है चेहरे का ग्लो

जब आप हद से ज्याद स्ट्रेस में रहते हैं तो इसका सीधा असर आपकी नींद पर ही पड़ता है. जब आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आज जाते हैं और साथ ही चेहरा भी थका हुआ दिखने लगता है. जब आप रात को सो रहे होते हैं तो आपकी स्किन खुद को रिपेयर कर रही होती है, लेकिन सही से न सोने की वजह से इस प्रोसेस पर काफी बुरा असर पड़ता है. जब आप ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं तो हर समय थके हुए और उम्र से काफी बड़े भी दिखने लगते हैं.

बालों पर भी दिखता है स्ट्रेस का असर

आप जो स्ट्रेस ले रहे हैं उसका असर सिर्फ आपकी स्किन पर ही नहीं, बल्कि आपके बालों पर भी देखने को मिलता है. ज्यादा स्ट्रेस और चिंता की वजह से हेयर फॉल, बालों का पतला होना, और सफेद बालों जैसी प्रॉब्लम्स तेजी से बढ़ने लगती है. आपके मेंटल स्ट्रेस आपके ब्लड सर्कुलेशन पर असर डालता है जिस वजह से आपके बालों की जड़ों को सही से न्यूट्रिशन मिल नहीं पाता है.

यह भी पढ़ें: Face Care Tips: क्या आप भी बार-बार छूते रहते हैं अपना चेहरा? स्किन को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

Previous article पुलिस सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Next article राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक आयोजित
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel