[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style 1 किलो चंपारण मटन में कितना लहसुन डालना चाहिए? ज्यादातर लोग यहीं कर देते हैं गड़बड़

1 किलो चंपारण मटन में कितना लहसुन डालना चाहिए? ज्यादातर लोग यहीं कर देते हैं गड़बड़

0
1 किलो चंपारण मटन में कितना लहसुन डालना चाहिए? ज्यादातर लोग यहीं कर देते हैं गड़बड़
Champaran Mutton Recipe

Champaran Mutton Recipe: बिहार का मशहूर चंपारण मटन, जिसे अहुना मटन भी कहा जाता है, अपने दमदार स्वाद और खास पकाने की विधि के लिए जाना जाता है. सरसों के तेल, खड़े मसालों और धीमी आंच पर पकाए गए इस व्यंजन का स्वाद काफी हद तक लहसुन पर भी निर्भर करता है. लेकिन अक्सर लोग लहसुन की मात्रा को लेकर गलती कर बैठते हैं, जिससे मटन का असली स्वाद नहीं उभर पाता.

चंपारण मटन में क्यों अहम है लहसुन?

अहुना मटन की सबसे बड़ी खासियत इसका देसी और स्मोकी फ्लेवर है. इस डिश में लहसुन सिर्फ मसाले के तौर पर नहीं, बल्कि स्वाद की मुख्य पहचान के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. सही मात्रा में डाला गया लहसुन मटन की खुशबू और स्वाद दोनों को कई गुना बढ़ा देता है.

1 किलो मटन में कितना लहसुन डालना चाहिए?

कई शेफ और पारंपरिक रसोइयों के अनुसार, 1 किलो चंपारण मटन के लिए 2 से 3 पूरी लहसुन की गांठें पर्याप्त मानी जाती हैं. इसके अलावा मैरिनेशन के दौरान अदरक-लहसुन का पेस्ट भी डाला जाता है. साबुत लहसुन धीमी आंच पर पकने के बाद मटन में एक खास मिठास और गहराई जोड़ता है, जो इस डिश को बाकी मटन रेसिपी से अलग बनाती है.

इन चीजों की भी पड़ेगी जरूरत

असली चंपारण मटन बनाने के लिए मटन के अलावा प्याज, हरी मिर्च, दही, धनिया पाउडर, देगी लाल मिर्च, हल्दी, पुदीना, धनिया पत्ता, घी, सरसों का तेल और कुछ खड़े मसाले जैसे तेजपत्ता और दालचीनी की जरूरत होती है. इन सभी सामग्री का संतुलन ही इसके स्वाद को खास बनाता है.

ऐसे तैयार करें चंपारण मटन

सबसे पहले प्याज को सुनहरा होने तक तलकर अलग रख लें. इसके बाद दही, मसाले, हरी मिर्च, पुदीना, अदरक-लहसुन पेस्ट और तले हुए प्याज के साथ मटन को अच्छी तरह मैरिनेट करें. अब इसमें साबुत लहसुन की गांठें डालें और कुछ समय के लिए छोड़ दें.

फिर हांडी में घी और खड़े मसाले डालकर मैरिनेट किया हुआ मटन डालें। हांडी को आटे से सील कर धीमी आंच पर पकाएं. जब मटन पूरी तरह गल जाए, तो इसे हल्के हाथ से मिलाकर गरमागरम परोसें. सही मात्रा में लहसुन डालने से चंपारण मटन का असली स्वाद और खुशबू दोनों निखरकर सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें: 2 उबले हुए अंडों में कितना होता है प्रोटीन? जवाब जानकर आज से रोज खाने लगेंगे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel