[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parwal Mithai Recipe: परवल की मिठाई जो जीत लेगी सबका दिल, घर पर ही ऐसे करें तैयार

Parwal Mithai Recipe: परवल की मिठाई जो जीत लेगी सबका दिल, घर पर ही ऐसे करें तैयार

0
Parwal Mithai Recipe: परवल की मिठाई जो जीत लेगी सबका दिल, घर पर ही ऐसे करें तैयार
Homemade Parwal Sweets (Image - Gemini)

Parwal Mithai Recipe: बाहर की मिठाई मंगाकर तो आप हर बार खाते हैं. अगर आपको घर पर ही बाजार जैसी मिठाई का स्वाद मिल जाए तो कितना मजा आ जाएगा. आपने परवल की सब्जी तो बहुत बार खाई होगी लेकिन परवल की मिठाई बहुत स्वादिष्ट होती है और आज हम आपको इसे ही आसान तरीके से बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे खाकर घर के बच्चे व बुजुर्ग दोनों खुश हो जाएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

इसे बनाने की सामग्री

  • परवल – 250 ग्राम (छिले और बीच से चीरा लगे हुए)
  • मावा – 1 कप
  • शक्‍कर – 1 कप
  • हरी इलायची
  • बादाम – 4
  • पिस्‍ता – 4
  • मिल्‍क पाउडर – 2 चम्‍मच
  • सोडा बाइकार्बोनेट – चुटकी भर
  • केसर – चुटकी भर

इसे बनाने की विधि

  • इस मिठाई को बनाने के लिए पहले स्‍टफिंग तैयार करें.
  • स्टफिंग बनाने के लिए खोए को एक पैन में रोस्‍ट करें.
  • अब आप इसमें आधा कप चीनी मिलाएं और हल्‍की आंच पर रोस्‍ट करें.
  • इसके बाद आप दूसरे पैन में बची हुई शक्‍कर डालकर मिक्‍स करें और इसकी पतली चाश्‍नी तैयार करें.
  • इस खोए में आप हरी इलायची मिलाएं.
  • इसके बाद आप आंच पर रखे खोए की आंच बंद कर लें.
  • अब इसमें बारीक कटे बादाम और पिस्‍ते मिला लें. अब आप इसमें मिल्‍क पाउडर भी मिला लें.
  • अब आप इस मिश्रण को एक प्‍लेट में निकाल लें.
  • इसे आप ठंडा होने के लिए रख दें.
  • इसके बाद अब आप एक भगौने में पानी भरें और इसमें सोडा बाइर्कोनेट मिला लें.
  • पानी उबलने लगे तब इसमें परवल डालकर 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें.
  • गैस बंद करके परवल को निकालकर इनका पानी बाहर करें.
  • अब आप इन परवलों को एक तार वाली चाशनी में करीब 1 घंटे तक ढक कर रख दें.
  •  थोड़ी देर में परवल का रंग बदल जाएगा.
  • अब आप इसमें से परवल को निकालें और इसमें खोए का मिश्रण भर दें.
  • साथ ही ऊपर से केसर के धागे लगा कर इसे अच्छे से सजा लें.
  • अब आप इसे सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Khajur Burfi: मीठा खाने के हैं शौकीन, तो कुछ मिनटों में घर पर ही बना लें खजूर की बर्फी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel