[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बाजार से लाना भूल जाएंगे, ट्राई करें ये चिप्स रेसिपी आइडियाज 

बाजार से लाना भूल जाएंगे, ट्राई करें ये चिप्स रेसिपी आइडियाज 

0
बाजार से लाना भूल जाएंगे, ट्राई करें ये चिप्स रेसिपी आइडियाज 
चिप्स रेसिपी आइडियाज (AI Generated Image)

खाली समय हो या स्नैक्स का वक्त, हल्का-फुल्का खाने का मन हर किसी का करता है. गर्मी का मौसम आते ही चावल-दाल या खिचड़ी के साथ कुरकुरे चिप्स खाने का मजा अलग होता है. अगर आप भी घर पर खाने का स्वाद दोगुना करना चाहते है, तो घर पर बने कुरकुरे चिप्स बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आप इस आर्टिकल से चिप्स रेसिपी आइडियाज को ट्राई करके घर पर स्वादिष्ट और कुरकुरे चिप्स तैयार कर सकते हैं. 

कच्चे केले के चिप्स तैयार करें 

कच्चे केले के चिप्स बनाने के लिए केले को छीलकर पतले स्लाइस काटें. इसके बाद बर्तन में पानी लेकर थोड़ा सा नमक और हल्दी मिलाकर इसे कुछ मिनट के लिए भिगो दें. फिर स्लाइस को निकालकर अच्छे से सुखाएं. इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करके धीमी-मध्यम आंच पर केले के स्लाइस डालकर कुरकुरे होने तलें. अंत में ऊपर से हल्का नमक छिड़क कर खाएं. 

आलू के चिप्स बनाएं 

आलू की चिप्स बच्चों से लेकर बड़ों को भी खूब पसंद होते हैं. आलू के चिप्स बनाने के लिए आलू को छीलकर बहुत पतले स्लाइस में काटकर ठंडे पानी में डालें. धोने के बाद स्लाइस को कपड़े से सुखाएं. इसके बाद गरम तेल में आलू के स्लाइस डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा तलें. जब चिप्स सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं तो इसे निकालकर ऊपर से नमक, लाल मिर्च पाउडर या चाट मसाला डालकर सर्व करें. 

बीटरूट चिप्स तैयार करें 

बीटरूट चिप्स सबसे यूनिक और रंग-बिरंगा चिप्स है. बीटरूट चिप्स बनाने के लिए इसे छीलकर स्लाइस में काट लें. फिर इसे हल्के नमक वाले पानी में रखें और कुछ देर बाद निकालकर सूखा लें. इसके बाद गरम तेल में इसे हल्की आंच पर तलें. तलने के बाद ऊपर से नमक और काली मिर्च मिलाकर खाएं. 

शकरकंद चिप्स बनाएं 

आप शकरकंद का चिप्स घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले शकरकंद को छीलकर काट लें. फिर इसे पानी से धोकर अच्छी तरह सुखाएं. इसके बाद गर्म तेल में कुरकुरा होने तक तलें. तलने के बाद इसे निकालकर ऊपर से चाट मसाला और नमक डालकर मिक्स करें.  

यह भी पढ़ें: Mooli-Palak Patta Pakora: बरसात और ठंडी शाम में परफेक्ट, ट्राई करें मूली-पालक पत्ते के क्रिस्पी पकौड़े

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel