[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Bread Chocolate Donuts Recipe: कम खर्च में घर पर बनाएं मार्केट जैसी चॉकलेट डोनट्स, बच्चों को खुश करने का सबसे आसान तरीका

Bread Chocolate Donuts Recipe: कम खर्च में घर पर बनाएं मार्केट जैसी चॉकलेट डोनट्स, बच्चों को खुश करने का सबसे आसान तरीका

0
Bread Chocolate Donuts Recipe: कम खर्च में घर पर बनाएं मार्केट जैसी चॉकलेट डोनट्स, बच्चों को खुश करने का सबसे आसान तरीका
bread chocolate donuts AI generated image

Bread Chocolate Donuts Recipe: छोटे बच्चों को डोनट्स खाना काफी ज्यादा पसंद होता है लेकिन, दुकानों पर मिलने वाले डोनट्स अक्सर काफी महंगे होते हैं और साथ ही हैवी भी लगते हैं. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं उन्हें डोनट्स खाना पसंद है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको घर पर ब्रेड चॉकलेट डोनट्स की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस डिश की सबसे बड़ी खासियत है कि जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आती है और साथ ही आंखें भी चमक जाती है. ब्रेड चॉकलेट डोनट्स की एक खास बात यह भी है कि इसे बनाने में न मैदा गूंथने की झंझट है और न ही कोई कठिन प्रोसेस को फॉलो करना है. तो चलिए जानते हैं बच्चों के फेवरेट इस डिश को बनाने की आसान रेसिपी.

ब्रेड चॉकलेट डोनट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस – 8 से 10 पीस
  • मिल्क चॉकलेट या डार्क चॉकलेट – 1 कप
  • कोको पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • दूध – 3 से 4 बड़े चम्मच
  • चीनी – 1 बड़ा चम्मच
  • बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स ऑप्शनल
  • तेल – फ्राई करने के लिए
  • बिस्किट क्रम्ब्स या रंग-बिरंगे स्प्रिंकल्स – डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Aloo Khichdi Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं नॉन-स्टिकी और टेस्टी साबूदाना आलू खिचड़ी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

ब्रेड चॉकलेट डोनट्स बनाने की आसान रेसिपी

  • ब्रेड चॉकलेट डोनट्स बनाने के लिए सबसे पहले ताजे ब्रेड स्लाइस लें और उनके किनारे काट दें. अब हर ब्रेड स्लाइस को हल्का सा बेलन की मदद से बेलें ताकि वह पतली और लचीली हो जाए. इसके बाद एक छोटी कटोरी या गिलास की मदद से ब्रेड में गोल आकार काट लें और इसी तरह बीच में छोटा सा छेद करें ताकि यह बिल्कुल डोनट जैसा दिखे.
  • इसके बाद कढ़ाही में मीडियम आंच पर तेल गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए, तब ब्रेड के गोल डोनट्स को हल्का-हल्का दबाते हुए तेल में डालें. अब उन्हें धीमी से मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. तलने के बाद डोनट्स को पेपर नैपकिन पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  • इसके बाद एक कटोरी में चॉकलेट को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ें और अब इसे डबल बॉयलर मेथड से पिघलाएं. इसका मतलब है कि एक पैन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर चॉकलेट वाली कटोरी रख दें. इसके बाद चॉकलेट को लगातार चलाते रहें ताकि वह स्मूद पिघले. अब इसमें दूध, चीनी और कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. थोड़ी देर में यह एक गाढ़ी और चमकदार चॉकलेट ग्लेज बन जाएगी.
  • अब फ्राई किए हुए ब्रेड डोनट्स को चॉकलेट ग्लेज में अच्छी तरह डुबोएं या चम्मच की मदद से ग्लेज फैलाएं. आप अगर चाहें तो ऊपर से रंग-बिरंगे स्प्रिंकल्स, चॉकलेट चिप्स या ड्राई फ्रूट्स डालकर भी सजा सकते हैं. अब डोनट्स को 10 से 15 मिनट सेट होने के लिए रखें ताकि चॉकलेट ग्लेज अच्छी तरह जम जाए.

यह भी पढ़ें: Makhana Raita Recipe: दही और मखाने से बनाएं क्रीमी और क्रंची रायता, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर

Previous article अंतरिक्ष का बार, जहां है इतनी अल्कोहल कि 21 लाख साल तक पी सकते हैं धरती वाले
Next article बथुआ बाजार में अतिक्रमण से महाजाम, एंबुलेंस तक फंसी, स्कूली बच्चे रहे बेहाल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel