[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style होम डेकोर: किराए के घर को बनाना है एस्थेटिक? लगाएं ये ट्रेंडी वॉलपेपर

होम डेकोर: किराए के घर को बनाना है एस्थेटिक? लगाएं ये ट्रेंडी वॉलपेपर

0
होम डेकोर: किराए के घर को बनाना है एस्थेटिक? लगाएं ये ट्रेंडी वॉलपेपर
होम डेकोर वॉलपेपर, फोटो - Gemini

Home Wallpaper Ideas: किराए का घर हो या अपना, हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ, सुंदर और स्टाइलिश दिखे. लेकिन किराए के घर में लोग अक्सर पेंट नहीं करवा पाते. ऐसे में वॉलपेपर सबसे आसान और कम खर्च वाला तरीका है. इसे लगाना भी आसान होता है और जरूरत पड़ने पर आसानी से हटाया भी जा सकता है. अगर आप भी अपने कमरे को नया लुक देना चाहती हैं, तो ये वॉलपेपर डिजाइंस जरूर देखें.

गार्डन थीम वॉलपेपर

Gardening Tips 1
होम डेकोर: किराए के घर को बनाना है एस्थेटिक? लगाएं ये ट्रेंडी वॉलपेपर 6

अगर आपको हरियाली पसंद है, तो गार्डन थीम वाला वॉलपेपर चुन सकती हैं. यह कमरे को खुला और ताजा लुक देता है. छोटे कमरे भी ऐसे वॉलपेपर की वजह से ज्यादा अच्छे और बड़े लगने लगते हैं. बालकनी के पास या लिविंग रूम में यह डिजाइन काफी अच्छा लगता है.

लीफ पील एंड स्टिक वॉलपेपर

Gardening Tips 2
होम डेकोर: किराए के घर को बनाना है एस्थेटिक? लगाएं ये ट्रेंडी वॉलपेपर 7

अगर आप अपने बेडरूम को फ्रेश और शांत लुक देना चाहती हैं, तो लीफ पील एंड स्टिक वॉलपेपर अच्छा ऑप्शन है. इसे लगाने के लिए अलग से ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. हरे पत्तों वाला डिजाइन कमरे को नेचुरल फील देता है और पूरा कमरा पहले से ज्यादा खूबसूरत दिखने लगता है.

कॉर्नर लीफ डिजाइन वॉलपेपर

Gardening Tips 3
होम डेकोर: किराए के घर को बनाना है एस्थेटिक? लगाएं ये ट्रेंडी वॉलपेपर 8

अगर आपके लिविंग रूम की कोई दीवार खाली दिखती है, तो वहां कॉर्नर लीफ डिजाइन वाला वॉलपेपर लगा सकती हैं. इससे दीवार का लुक बदल जाता है और पूरा कमरा ज्यादा स्टाइलिश दिखने लगता है. इसके सामने एक आरामदायक चेयर या छोटा पौधा रख दें, तो कोना और भी सुंदर लगेगा.

गोल्ड फ्लोरल लीफ वॉलपेपर

Image 1619
होम डेकोर: किराए के घर को बनाना है एस्थेटिक? लगाएं ये ट्रेंडी वॉलपेपर 9

अगर आप घर को थोड़ा रॉयल और क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो गोल्ड फ्लोरल लीफ वॉलपेपर एक अच्छा विकल्प है. इसे बेडरूम, बच्चों के कमरे या गेस्ट रूम में लगाया जा सकता है. खास मौके या त्योहार पर यह डिजाइन घर की खूबसूरती को और बढ़ा देता है.

वॉलपेपर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा साफ और सूखी दीवार पर ही वॉलपेपर लगाएं.
  • अगर किराए का घर है, तो हटाने वाले वॉलपेपर चुनें.
  • कमरे के रंग और फर्नीचर के हिसाब से डिजाइन चुनें.
  • बहुत ज्यादा डिजाइन वाले वॉलपेपर लगाने की बजाय एक दीवार को ही हाइलाइट करें. इससे कमरा ज्यादा सुंदर और साफ-सुथरा दिखेगा.

यह भी पढ़ें: खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel