[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर की इन 3 जगहों पर रखी गलत चीजें चुपचाप रोक देती हैं आपकी तरक्की, बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम और कमजोर पड़ने लगता है गुड लक

घर की इन 3 जगहों पर रखी गलत चीजें चुपचाप रोक देती हैं आपकी तरक्की, बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम और कमजोर पड़ने लगता है गुड लक

0
घर की इन 3 जगहों पर रखी गलत चीजें चुपचाप रोक देती हैं आपकी तरक्की, बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम और कमजोर पड़ने लगता है गुड लक
गुड लक के लिए वास्तु के उपाय Ai image

Vastu Tips: हर किसी की चाहत होती है कि हमारे घर में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे. अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए हम दिन-रात मेहनत करते रहते हैं. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लाख कोशिशों के बावजूद भी घर में तरक्की नहीं होती है, बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं और साथ ही मेंटल स्ट्रेस भी बना रहता है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें, अगर ऐसा हो रहा है तो इसके पीछे घर में कुछ गलतियां या फिर घर पर गलत जगह पर रखी हुई चीजें वजह हो सकती हैं. हमारे घर में कुछ ऐसी खास जगहें होती हैं, जहां पर रखी हुई गलत चीजें हमारे गुड लक यानी की अच्छी किस्मत को ब्लॉक भी कर देती हैं. तो चलिए जानते हैं घर की उन 3 जरूरी जगहों के बारे में, जहां पर आपको अनजाने में भी गलत चीजें नहीं रखनी चाहिए.

घर के मुख्य द्वार का रखें ख्याल

वास्तु शास्त्र के घर का मुख्य द्वार यानी मेन गेट केवल हमारे आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यहीं से घर में पॉजिटिव एनर्जी और मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है. वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को सबसे जरूरी माना गया है. कई लोग अनजाने में मुख्य द्वार के ठीक पीछे या आस-पास कूड़ेदान, फटे-पुराने जूते-चप्पल या टूटी-फूटी चीजें रख देते हैं. ऐसा करने से घर में आने वाली पॉजिटिव एनर्जी वहीं से वापस लौट जाती है. मुख्य द्वार पर अंधेरा होना या वहां गंदा पानी जमा होना भी आपकी किस्मत को कमजोर करता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका गुड लक हमेशा चमकता रहे, तो अपने मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखें, वहां सुंदर नेमप्लेट लगाएं और शाम के समय एक दीपक या अच्छी रोशनी की व्यवस्था जरूर करें.

सीढ़ियों के नीचे की जगह का भी ख्याल

अक्सर लोग जगह की कमी के कारण घर की सीढ़ियों के नीचे वाले खाली हिस्से को स्टोर रूम बना देते हैं या वहां कबाड़ इकट्ठा कर लेते हैं. कुछ लोग तो वहां इनवर्टर, जूते की रैक या फिर टॉयलेट तक बनवा लेते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह एक बहुत बड़ी भूल है. सीढ़ियों के नीचे कबाड़ या भारी सामान रखने से घर के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है. यह जगह सीधे तौर पर आपकी तरक्की और पैसों के आगमन से जुड़ी होती है. यहां भारीपन या गंदगी होने से परिवार के मुखिया पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है और करियर में रुकावटें आने लगती हैं. इसलिए सीढ़ियों के नीचे वाले स्थान को हमेशा खाली और साफ रखें. वहां भूलकर भी कोई कबाड़ या इलेक्ट्रॉनिक का खराब सामान न रखें.

रसोई घर या किचन का भी रखें ख्याल

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपका किचन की घर का सबसे पवित्र हिस्सा होता है क्योंकि यह हमारे सेहत और समृद्धि का केंद्र है. इसी जगह पर मां अन्नपूर्णा का वास होता है. लेकिन कई बार हम किचन में कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जो हमारी किस्मत को चमकाने के बजाय सुला देती हैं. जैसे कि किचन में सिंक के नीचे बहुत दिनों तक कबाड़ या कूड़ा रखना, टूटे-चटके बर्तन इस्तेमाल करना या फिर दवाइयां रखना. वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में दवाइयां रखने से घर के लोगों की सेहत अक्सर खराब रहती है और धन का बड़ा हिस्सा बीमारियों में खर्च होने लगता है. इसके अलावा, रात के समय किचन में जूठे बर्तन छोड़ना भी आपके गुड लक को पूरी तरह से रोक देता है. अगर आप ऐसा करते हैं तो इसकी वजह से घर में दरिद्रता आती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको सोने से पहले किचन को हमेशा साफ करना चाहिए और वहां सिर्फ खाने-पीने की प्योर चीजें ही रखें.

ये भी पढ़ें: नया घर चमकाएगा किस्मत या बढ़ेगी परेशानी? शिफ्ट होने से पहले जरूर कर लें ये 5 छोटे बदलाव

Previous article भुईयां समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Next article ग्रामसभा में लंबित योजनाओं की समीक्षा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel