[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ब्यूटी के दुश्मन मस्से गायब करेंगे ये 3 घरेलू उपाय, तीसरा तरीका सबसे आसान

ब्यूटी के दुश्मन मस्से गायब करेंगे ये 3 घरेलू उपाय, तीसरा तरीका सबसे आसान

0
ब्यूटी के दुश्मन मस्से गायब करेंगे ये 3 घरेलू उपाय, तीसरा तरीका सबसे आसान
आलू के टुकड़े से नाक पर मौजूद मस्से को हटाती महिला, Pic Credit- Meta AI

Home Remedies For Warts: चेहरे की खूबसूरती तब और निखरती है, जब त्वचा साफ और दमकती रहे. लेकिन बिना बुलाए आए मस्से अक्सर इस चमक को कम कर देते हैं. ये मस्से चेहरे, गर्दन, हाथ या पैरों पर हो सकते हैं. हालांकि ये गंभीर बीमारी नहीं होते, लेकिन देखने में असहजता और आत्मविश्वास पर असर डालते हैं. हालांकि आयुर्वेद की मानें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इन मस्सों को जड़ से खत्म किया जा सकता है. इन उपायों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री आसानी से घर पर उपलब्ध होती है और यह त्वचा के लिए सुरक्षित मानी जाती है. आइए जानते हैं तीन असरदार उपाय जिनसे आप मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं.

लहसुन का जादुई असर

लहसुन केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि यह औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व मस्सों को धीरे-धीरे कमजोर करते हैं और त्वचा से अलग होने में मदद करते हैं.

Also Read: Trendy Lipstick Shade: ट्रेंड में हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स,हर स्किन टोन पर देंगे परफेक्ट लुक

उपयोग का तरीका

  • दो कलियां लहसुन की छीलकर उनका पेस्ट बना लें.
  • इस पेस्ट को सीधे मस्से पर लगाकर लगभग एक घंटे तक रहने दें.
  • इसके बाद जगह को पानी से धो लें.
  • दिन में दो बार यह प्रक्रिया दोहराएं.
  • लगातार प्रयोग से मस्से धीरे-धीरे सूखने लगते हैं और खत्म हो जाते हैं.

केले का छिलका

केला सिर्फ सेहत के लिए नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल में भी मददगार है. इसके छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो मस्सों को सुखाकर धीरे-धीरे हटाते हैं.

इस्तेमाल का तरीका

  • केले का ताजा छिलका लेकर मस्से पर रखें.
  • इसे रातभर ऐसे ही छोड़ दें और ऊपर से हल्का कपड़ा या पट्टी बांध लें.
  • सुबह इसे हटा दें.
  • इस प्रक्रिया को लगातार करने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है.

आलू की मसाज

आलू में मौजूद प्राकृतिक तत्व मस्सों को कम करने में सहायक होते हैं.

इस्तेमाल का तरीका

  • ताजे आलू का एक टुकड़ा काट लें.
  • इसे सीधे मस्से पर रगड़ें.
  • यह प्रक्रिया दिन में दो बार करें.
  • लगातार प्रयोग से धीरे-धीरे मस्से जड़ से निकल जाते हैं.

Also Read: Lipstick Hack: बिना खर्च किए पैसा,3 आसान स्टेप्स में बनाएं ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट

Previous article Parenting Tips: क्या बच्चे की तारीफ कर आप खुद ही बिगाड़ रहे हैं उसका फ्यूचर? देर हो इससे पहले जान लें
Next article Sarkari Naukri: पैरामेडिकल कैडर में 752 पदों पर निकली वैकेंसी, कल तक करें आवेदन
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel