[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Home Decoration Ideas: कम बजट में घर को बनाएं खूबसूरत, डेकोरेशन के लिए करें पुराने सामान का इस्तेमाल 

Home Decoration Ideas: कम बजट में घर को बनाएं खूबसूरत, डेकोरेशन के लिए करें पुराने सामान का इस्तेमाल 

0
Home Decoration Ideas: कम बजट में घर को बनाएं खूबसूरत, डेकोरेशन के लिए करें पुराने सामान का इस्तेमाल 
Home decration ideas ( AI Image)

Home Decoration Ideas: हर किसी का सपना होता है कि उसका घर खूबसूरती से सजा हुआ रहे. घर सजाने के लिए लोग महंगी डेकोरेशन की चीजों को खरीद कर लाते हैं. लेकिन, घर पर ही मौजूद सामान जिसका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं उससे भी घर को डेकोरेट कर सकते हैं. आप घर पर पड़े पुराने सामान से कुछ नया बना सकते हैं.  पुराने सामान को सही तरीके से इस्तेमाल करके आप न केवल घर को नया लुक दे सकते हैं, बल्कि पैसे की बचत भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान डेकोरेशन आइडियाज. 

पुराने कप से क्या बना सकते हैं?

पुराने कप या कॉफी मग को आप पेंट कर लें. इसके ऊपर आप सुंदर डिजाइन को बनाएं. आप इसे शेल्फ पर रखें. आप इसमें छोटे आर्टिफिशियल फूल को रख सकते हैं. 

पुरानी प्लास्टिक की बोतल से क्या बना सकते हैं?

घर में अगर आपके पास पुरानी प्लास्टिक की बोतल है तो आप इसका इस्तेमाल छोटे पौधे लगाने में कर सकते हैं. बोतल को बीच में से काटें और इसमें मिट्टी भरकर पौधे लगाएं. इसे पेंट करके सुंदर भी बना सकते हैं. शीशे की बोतल को आप अच्छे से पेंट कर लें. इसमें लाइट्स डालकर साइड टेबल पर रख सकते हैं. 

ऊन से क्या बना सकते हैं?

आप ऊन से वॉल हैंगिंग को बना सकते हैं. आप इससे फूल बना सकते हैं और दरवाजे या दीवार को सजा सकते हैं. ऊन को पुराने बोतल पर गोंद से चिपका सकते हैं और ऊपर से मोती लगाकर सजा सकते हैं. इसे आप शेल्फ या टेबल पर रख सकते हैं.

पुराने कपड़ों से कैसे सजाएं?

अगर आपके पास पुराने कपड़े पड़े हैं तो फेंकने के बजाय आप इसका इस्तेमाल करके डोर मैट यानी पायदान को बना सकते हैं. ये आपके रूम को भी नया लुक देता है.  

पुरानी ट्रे का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

आप घर की सजावट में पुरानी ट्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. पुरानी ट्रे को पेंट करें. इसे आप डाइनिंग टेबल पर रखें. इसके ऊपर आप छोटे गमले को रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Kids Room Decoration Ideas: बच्चे के कमरे को बनाएं सबसे खास, रूम को डेकोरेट के लिए ट्राई करें ये आइडियाज

यह भी पढ़ें- Decor Ideas: सजाएं अपने लिविंग रूम को कुछ खास अंदाज में, मेहमान देखकर रह जाएंगे हैरान

Previous article पहले चरण के मतदान के दिन भी दहाड़ेंगे पीएम मोदी, बिहार के 21 विधानसभा क्षेत्रों को साधने की तैयारी
Next article Kumbh 2027 : कुम्भ-2027 में संत समाज करेगा कुछ खास, संतों ने मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel