[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Home Decor Tips: छोटे घर में भी चाहिए लग्जरी फील? कम जगह में सुकून भरी जिंदगी के लिए अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स

Home Decor Tips: छोटे घर में भी चाहिए लग्जरी फील? कम जगह में सुकून भरी जिंदगी के लिए अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स

0
Home Decor Tips: छोटे घर में भी चाहिए लग्जरी फील? कम जगह में सुकून भरी जिंदगी के लिए अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स
छोटे घर को बड़ा दिखाने के तरीके AI generated image

Home Decor Tips: आज के समय में हम में से ज्यादातर लोग नौकरी की तलाश में बड़े शहरों में शिफ्ट हो जाते हैं. इन शहरों में रहना जितना मजेदार है उतना ही कठिन इन शहरों में एक सही घर या फिर अपार्टमेंट की तलाश करना. अगर आपको एक अच्छा घर या फिर फ्लैट मिल भी जाए तो इनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि हर कोई इन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है. ऐसे हालात में कोई भी इंसान एक छोटे फ्लैट या फिर अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के लिए मजबूर हो जाता है. जब आप पहली बार इस तरह की किसी घर में शिफ्ट होते हैं तो आपको यहां रहना काफी ज्यादा कठिन लगता है क्योंकि यह कमरा हमेशा ही भरा हुआ लगता है. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम रहती है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप एक छोटे से घर को भी काफी बड़ा, हवादार और खुला हुआ दिखा सकते हैं. सिर्फ कुछ आसान और स्मार्ट डेकोर टिप्स अपनाने होंगे और आपका घर पहले से भी ज्यादा खूबसूरत और आरामदायक बन जाएगा. तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान और मजेदार ट्रिक्स.

हल्के रंगों का करें सही इस्तेमाल

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप छोटे से घर को बड़ा और खूबसूरत दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए हल्के रंगों का इस्तेमाल सबसे बेहतर होता है. जब आप अपने घर पर सफेद, क्रीम या फिर हल्के नीले रंग का इस्तेमाल करते हैं तो पहले से ज्यादा बड़ा और खुला हुआ दिखाई देता है. वहीं, गाढ़े रंग इस कमरे को छोटा और भरा हुआ दिखाते हैं. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप पर्दे और बेडशीट में भी हल्के रंगों का ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: Vastu Shastra Secrets: अमीरों के घर में छुपे हैं वास्तु के ये 5 रहस्य, कम मेहनत में ज्यादा तरक्की का असली सीक्रेट

सही फर्नीचर चुनना जरूरी

छोटे घर या फिर फ्लैट में आपको भारी और बड़े फर्नीचर को रखने से बचना चाहिए. छोड़े घर के लिए हमेशा ही कम जगह घेरने वाले सिंपल और मल्टी-पर्पस फर्नीचर को चुनना बेस्ट होता है. फोल्ड होने वाले जो फर्नीचर जैसे कि सोफा-कम-बेड या फिर स्टोरेज के साथ आने वाले बेड काफी काम के साबित होते हैं.

शीशे का करें स्मार्ट इस्तेमाल

होम डेकोर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर छोटे कमरे को बड़ा दिखाना है तो इसके लिए शीशे का सही इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान तरीका है. जब आप घर की दीवार पर बड़ा आईना लगाते हैं तो इससे कमरा भी दोगुना बड़ा नजर आने लगता है. कमरे में मौजूद आईना लाइट को रिफ्लेक्ट करता है जिस वजह से कमरा ज्यादा चमकदार और खुला हुआ लगने लगता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: 24 घंटे में घर बन जाएगा पॉजिटिव एनर्जी का केंद्र, वास्तु के ये छोटे उपाय कर सकते हैं बड़े चमत्कार

फालतू सामान रखने से बचें

जब आप छोटे घर में ज्यादा चीजें रखने लगते हैं तो वह जल्दी-जल्दी भरने लगती है. अगर आप चाहते हैं कि ऐसा न हो तो घर पर सिर्फ उन चीजों को ही रखें जो कि सबसे ज्यादा जरूरी हों. अगर कोई भी चीज हर दिन इस्तेमाल में नहीं आ रही है तो आपको उसे अलमारी या फिर स्टोरेज बॉक्स में रख देना चाहिए. यह छोटा सा उपाय आपके घर को साफ और बड़ा दिखने में मदद करता है.

सही रोशनी बहुत जरूरी

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नेचुरल लाइट एक छोटे घर के लिए बिलकुल ही वरदान की तरह होती है. खिड़कियों पर भारी पर्दों की जगह पर आपको हल्के और पतले पर्दों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि बाहर से आने वाली रोशनी आसानी से घर के अंदर आ सके. इसके अलावा जब शाम हो जाए तो घर पर पीली और सॉफ्ट लाइट का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रात के समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? ज्यादातर लोग अनजाने में बुला रहे हैं परेशानियां

Previous article Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal के CEO पद से हटे दीपिंदर गोयल, Blinkit के अलबिंदर ढिंढसा संभालेंगे कमान
Next article गुमला में पुलिस की वर्दी दागदार, ACB ने चैनपुर थानेदार को घूस लेते दबोचा, 2 दिन पहले ही लिया था चार्ज
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel