[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Home Decor Mistakes: इन चीजों की वजह से आपका खूबसूरत घर दिखता है गंदा, मेहमान भी आने से हैं कतराते

Home Decor Mistakes: इन चीजों की वजह से आपका खूबसूरत घर दिखता है गंदा, मेहमान भी आने से हैं कतराते

0
Home Decor Mistakes: इन चीजों की वजह से आपका खूबसूरत घर दिखता है गंदा, मेहमान भी आने से हैं कतराते
AI generated image

Home Decor Mistakes: हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर खूबसूरत रहे और जब भी कोई मेहमान आये तो घर की तारीफ जरूर करे. इसके लिए अक्सर हम अपने घर की सजावट करने में लगे रहते हैं और चीजों को भी समय-समय पर बदलते रहते हैं या फिर उन्हें अपडेट करते रहते हैं. बता दें कई बार ऐसा भी होता है कि आप चाहे कुछ भी कर लें या फिर घर को कितनी बार भी साफ क्यों न करें आपका घर गंदा का गंदा ही लगता है. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो आज की यह आर्टकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपका घर हमेशा ही गंदा दिखता है और इनकी वजह से कई बार मेहमान भी आपके घर आने से कतराते हैं. अगर आप अपने घर को खूबसूरत दिखाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इन चीजों को हर कुछ दिन में बदलते रहना चाहिए और साथ ही जब भी इन्हें खरीदें इनकी क्वालिटी का ख्याल जरूर रखना चाहिए.

सही डोरमैट का इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि आपका घर हमेशा ही खूबसूरत लगे तो ऐसे में आपको डोरमैट का ख्याल जरूर रखना चाहिए. जब भी आप एक डोरमैट खरीदें तो ऐसे में उसकी क्वालिटी का ख्याल जरूर रखें. अगर यह फट जाए तो इसे जितनी जल्दी हो सके इसे बदल दें. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप सिर्फ मेन डोर पर ही नहीं बल्कि पूरे घर पर ही नए डोरमैट रखें.

ये भी पढ़ें: Climbing Rose: घर में एक बार लगा लिया दीवार पर चढ़ने वाला गुलाब, तो पूरा मोहल्ला हो जाएगा हक्का- बक्का 

ये भी पढ़ें: घर पर आएगा 5 स्टार होटल जैसा फील, बस इन 6 बजट फ्रेंडली आइटम्स से कमरे को सजाएं

बेडशीट का चुनाव

अगर आप अपने घर के लुक को पूरी तरह से बदलना चाहते हैं तो आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप एक जबरदस्त क्वालिटी का बेडशीट चुनना चाहिए. इसके अलावा अगर आपके घर के बेडशीट में अगर कोई खराबी आयी है तो इसे तुरंत से तुरंत बदल दें.

घर पर न रखें आर्टिफिशियल फ्लावर्स

कई बार हम अपने घर की खूबसूरती को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल फ्लावर्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इस तरह के जो फ्लावर्स होते हैं वे आपके पूरे घर के लुक को खराब कर देते हैं.

ये भी पढ़ें: Home Decor: अब बालकनी बनेगी आपकी फेवरेट जगह, अपनाएं ये सिंपल सजावट ट्रिक्स

शीशे की सफाई का रखें ख्याल

अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका घर गंदा दिखे तो आपको अपने घर के सभी शीशों का सही तरीके से सफाई का ख्याल रखना चाहिए. आपको हर हफ्ते घर पर मौजूद शीशे की सफाई करनी चाहिए.

क्वालिटी फर्नीचर का चुनाव

अगर आप फर्नीचर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप एक अच्छी क्वालिटी का ही फर्नीचर खरीदें. ये महंगे भले ही हो सकते हैं लेकिन इनकी वजह से आपके घर का लुक काफी ज्यादा बेहतर हो जाता है. इसके विपरीत जब आप एक खराब क्वालिटी का फर्नीचर खरीदते हैं तो आपके घर का लुक भी गंदा हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Aesthetic Plants for Home: लिविंग रूम को एस्थेटिक लुक देने के लिए लगाएं ये पौधे, आएगी पोजिटिव वाइब

Previous article Samastipur News:शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक सशक्तीकरण को योग अनिवार्य : डा मिश्रा
Next article बंगाल का मुख्यमंत्री नहीं, ये पद चाहते हैं सौरव गांगुली, खुद कह दी दिल की बात
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel