[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style होली के दिन लगाए गए ये पौधे घर में ला सकते हैं पैसा और खुशहाली, जानें वास्तु शास्त्र के खास नियम

होली के दिन लगाए गए ये पौधे घर में ला सकते हैं पैसा और खुशहाली, जानें वास्तु शास्त्र के खास नियम

0
होली के दिन लगाए गए ये पौधे घर में ला सकते हैं पैसा और खुशहाली, जानें वास्तु शास्त्र के खास नियम
होली के दिन घर पर कौन से पौधे लगाएं AI image

वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी को कार्य को करने के दौरान या फिर करने से पहले इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, इसमें बताये गए नियमों को अगर नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में होली के त्यौहार को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. होली का जो त्यौहार होता है वह सिर्फ रंगों और खुशियों का ही नहीं, बल्कि उत्साह का भी प्रतीक है. इस दिन सिर्फ रंगों से खेलना या फिर मिठाई खाना ही काफी नहीं है, इस दिन आपके लिए यह भी जरूरी हो जाता है कि आप अपने घर की एनर्जी को भी पॉजिटिव बनाकर रखें. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे पौधों और फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप होली के दिन घर पर लगाते हैं, तो ये आपके घर पर सुख-समृद्धि और पैसों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

पैसों और सुख-शांति के लिए तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको होली के दिन अपने घर पर तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए. इस पौधे को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है क्योंकि यह पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है और साथ ही आपको बुरी नजर से भी बचाकर रखता है. इस पौधे को आपको या तो घर के आंगन में लगाना है या फिर खिड़की के पास. इस पौधे को घर पर लगाकर आप अपने परिवार को हेल्दी और खुशहाल भी बनाकर रख सकते हैं.

होली पर किस रंग के कपड़े पहनने से मिल सकती है पैसे और खुशियां? जानें वास्तु शास्त्र का जवाब

बुरी नजर और निगेटिव एनर्जी से बचने के लिए नीम का पौधा

होली के दिन आपको घर पर नीम का पौधा जरूर लगाना चाहिए. शास्त्र के अनुसार यह पौधा निगेटिव एनर्जी को दूर करने के साथ ही परिवार में सुख-शांति भी बनाकर रखता है. आपको इस पौधे को मुख्य द्वार या फिर आंगन पर लगाना चाहिए.

प्यार और समृद्धि के लिए गुलाब के फूल

वास्तु शास्त्र में गुलाब के फूल को हमेशा से ही प्यार और अच्छी किस्मत का प्रतीक बताया गया है. इसलिए जब आप होली के दिन घर पर गुलाब के फूल लगाते हैं या फिर गुलदस्ता रखते हैं तो घर की एनर्जी पॉजिटिव बन जाती है. गुलान का यह पौधा आपके घर में प्यार, बैलेंस और खुशहाली को लेकर आने में काफी मदद करता है.

यह भी पढ़ें: इस रंग से खेली होली तो खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, रंगों से खेलने से पहले जान लें ये खास वास्तु टिप्स

पैसों और करियर के लिए फायदेमंद मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को हमेशा से ही पैसे और समृद्धि को बढ़ाने वाला पौधा बताया गया है. आपको इसे हमेशा ही घर के लिविंग रूम या फिर ऑफिस स्पेस में रखना चाहिए. जब आप इस पौधे को घर पर लगाते हैं तो आपको आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और साथ ही किस्मत भी साथ देना शुरू कर देती है.

एनर्जी और सफलता के लिए सूरजमुखी

वास्तु शास्त्र के अनुसार सूरजमुखी का पौधा एनर्जी और पॉजिटिविटी का प्रतीक होता है. अगर आप इस दिन घर पर इस पौधे को लगाते हानि तो पूरे परिवार में खुशियां और पॉजिटिव एनर्जी आती है. अगर आप अपने जीवन या करियर में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको इस पौधे को होली के दिन घर पर जरूर लगाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: होली के दिन घर में जरूर रखें ये 4 चीजें, पूरे साल नहीं होगी पैसों और सुख-समृद्धि की कमी

Previous article बंद हो गया है PF अकाउंट? जानिए पैसे निकालने और अनब्लॉक करने का तरीका
Next article अमियावर टोला हादसे में घायल युवक की 11वें दिन मौत
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel