[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इस रंग से खेली होली तो खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, रंगों से खेलने से पहले जान लें ये खास वास्तु टिप्स

इस रंग से खेली होली तो खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, रंगों से खेलने से पहले जान लें ये खास वास्तु टिप्स

0
इस रंग से खेली होली तो खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, रंगों से खेलने से पहले जान लें ये खास वास्तु टिप्स
किस रंग से आपको होली खेलनी चाहिए AI image

होली को सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं है, यह जीवन में खुशियां और पॉजिटिव एनर्जी को लाने का भी प्रतीक है. कुछ ही दिनों में होली का त्यौहार आने वाला है और ऐसे में हमारे वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो होली के दिन हम जिन रंगों का इस्तेमाल करते हैं उनका हमारे मन, सेहत और किस्मत पर काफी गहरा असर पड़ता है. अगर आप होली के दिन सही रंगों का चयन करते हैं तो यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आते हैं. वहीं, एक गलत रंग आपकी जिंदगी को परेशानियों से घिरा हुआ बना सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं कि आखिर आपको होली के दिन किस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए और किस रंग से दूर रहना चाहिए। तो चलिए इन वास्तु टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

एनर्जी और कॉन्फिडेंस का प्रतीक लाल रंग

हमारे वास्तु शास्त्र में लाल रंग को हमेशा से ही शक्ति, साहस और प्यार का प्रतीक माना गया है. जब आप होली के दिन लाल रंग से खेलते हैं तो आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और साथ ही रिश्तों में मजबूती भी आती है. अगर आपको अपने जीवन में या फिर करियर में नयी शुरुआत करनी है तो आपके लिए यह लाल रंग काफी ज्यादा शुभ साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: होली के दिन घर में जरूर रखें ये 4 चीजें, पूरे साल नहीं होगी पैसों और सुख-समृद्धि की कमी

सुख और समृद्धि लाने वाला पीला रंग

वास्तु शास्त्र के अनुसार पीले रंग का संबंध भगवान विष्णु और गुरु ग्रह से होता है. यह एक ऐसा रंग है जिसे आप पॉजिटिविटी, ज्ञान और खुशहाली का भी प्रतीक मान सकते हैं. जब आप होली के दिन पीले रंग का इस्तेमाल करते हैं तो आपके घर में सुख-शांति और फिनांशियल स्टेबिलिटी बनी रहती है. अगर आप एक स्टूडेंट हैं या फिर नौकरी करते हैं तो आपको पीले रंग से होली खेलना चाहिए.

तरक्की और अच्छी सेहत का संकेत हरा रंग

वास्तु शास्त्र में हरे रंग को नेचर, ग्रोथ और बैलेंस का प्रतीक बताया गया है. अगर आप जीवन में तरक्की और मेंटल पीस पाना चाहते हैं, तो हरे रंग से होली खेलें. इस रंग का इस्तेमाल आपके लिए काफी शुभ हो सकता है क्योंकि यह आपके स्ट्रेस को कम करता है और साथ ही रिश्तों में मिठास को बढ़ाने में मदद करता है.

शांति और स्थिरता का रंग है नीला

वास्तु शास्त्र में नीले रंग को मन को शांत करने वाला रंग बताया गया है. अगर किसी भी इंसान के जीवन में स्ट्रेस है या फिर मेंटल प्रेशर है, तो उसे नीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए होली खेलने के लिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह रंग पेशेंस और बैलेंस्ड सोच को बढ़ाने का काम करता है.

यह भी पढ़ें: सोने से पहले की ये 4 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, घर में आने लगेगी सुख-समृद्धि!

रिश्तों में प्यार बढ़ाने वाला गुलाबी रंग

गुलाबी रंग को हमेशा से ही प्यार, अपनापन और खुशियों का प्रतीक माना गया है. अगर आपको रिश्ते में आ रही दूरियों और गलतफहमियों को दूर करना है, तो आपको गुलाबी रंग से होली खेलना चाहिए. आपके जीवन में यह एक पॉजिटिव बदलाव लेकर आ सकता है.

इन रंगों से रखें थोड़ी सावधानी

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको होली खेलते समय कभी भी काले या फिर काफी ज्यादा गहरे रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस तरह के जो रंग होते हैं उन्हें निगेटिविटी और हैवी एनर्जी का प्रतीक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: पर्स में रखी ये 5 चीजें बना सकती हैं आपको गरीब, मेहनत के बाद भी नहीं टिकते पैसे तो जान लें

Previous article फाइलेरिया की दवा खाने से 10 बच्चे की तबीयत बिगड़ी
Next article पुलिस टीम ने 36 रन से जीत दर्ज कर शील्ड पर जमाया कब्जा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel