[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style होली की शाम करें ये 5 आसान उपाय, वास्तु शास्त्र में बताए गए ये टिप्स ला सकते हैं सुख-समृद्धि

होली की शाम करें ये 5 आसान उपाय, वास्तु शास्त्र में बताए गए ये टिप्स ला सकते हैं सुख-समृद्धि

0
होली की शाम करें ये 5 आसान उपाय, वास्तु शास्त्र में बताए गए ये टिप्स ला सकते हैं सुख-समृद्धि
होली की शाम करें ये आसान उपाय AI image

वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को इसमें बताये गए नियमों का पालन करते हुए किया जाए, तो उसके परिणाम काफी सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में परेशानियों का आना भी शुरू हो सकता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में होली के त्यौहार को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं. होली को सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं माना जाता है, यह खुशियों, पॉजिटिव एनर्जी और नयी शुरुआत की तरफ भी इशारा करता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार होली का दिन माहौल में एनर्जी का खास असर होता है. खासकर होली की शाम अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो इससे न सिर्फ घर की निगेटिव एनर्जी दूर होती है बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और पैसे आने के रास्ते भी खुल जाते हैं. अगर आप जीवन में लंबे समय से पैसों से जुड़ी दिक्कतों से जूझते आ रहे हैं, तो ये आसान उपाय आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं.

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार होली की शाम आपको घर के मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल या फिर घी का एक दीया जरूर जलाना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ होता है क्योंकि यह छोटा सा उपाय घर के माहौल को पॉजिटिव बनाता है और साथ ही मां लक्ष्मी को आकर्षित भी करता है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि इस दीये को प्रवेश द्वार के दाईं तरफ रखें. यह छोटा सा उपाय पैसों से जुड़ी दिक्कतों को खत्म करने में आपकी काफी मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें: इस रंग से खेली होली तो खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, रंगों से खेलने से पहले जान लें ये खास वास्तु टिप्स

नमक से करें ये आसान उपाय

अगर आपके घर में हमेशा ही पैसों की कमी बनी रहती है, तो होली की शाम आपको एक कांच की कटोरी में थोड़ा सा नमक भरकर इसे घर के किसी भी कोने में रख देना चाहिए. यह छोटा सा उपाय निगेटिव एनर्जी को दूर करने में मदद करता है. आपको इस नमक को अगले दिन किसी बहती हुई नदी में प्रवाहित कर देना है.

होलिका दहन की राख से करें ये उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको होलिका दहन के दिन थोड़ी सी राख घर ले आनी चाहिए. इस राख को आपको एक लाल कपड़े में अच्छे से बांधकर तिजोरी या फिर पैसे रखने वाली जगह पर रख देना चाहिए. यह छोटा सा उपाय काफी ज्यादा शुभ होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह उपाय पैसों का नुकसान होने से बचाता है और देखते ही देखते आपकप आर्थिक रूप से मजबूत भी बनाता है.

यह भी पढ़ें: होली के दिन घर में जरूर रखें ये 4 चीजें, पूरे साल नहीं होगी पैसों और सुख-समृद्धि की कमी

घर में करें सुगंध और सफाई

होली की शाम आपको अपने घर में कपूर या फिर धूप जरूर जलाना चाहिए. यह छोटा सा उपाय आपने घर के माहौल को शुद्ध करता है और साथ ही पॉजिटिव एनर्जी को भी बढ़ाता है. इसके अलावा अगर आपके घर पर किसी भी तरह की टूटी-फूटी चीजें हैं तो आपको उन्हें भी घर से बाहर निकाल देना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर अगर इस तरह की चीजें हों तो यह पैसों की रुकावट का भी कारण बन सकता है.

दान करना भी माना जाता है शुभ

वास्तु शास्त्र और कई मान्यताओं के अनुसार, होली की शाम आपको जरूरतमंद लोगों को दान भी देना चाहिए. दान में आप मिठाई, अनाज या फिर कपड़े दे सकते हैं. यह छोटा सा उपाय जीवन में पैसों के साथ-साथ सुख-समृद्धि का भी रास्ता खोल देते हैं.

यह भी पढ़ें: सोने से पहले की ये 4 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, घर में आने लगेगी सुख-समृद्धि!

Previous article होली में नहीं बजेगा डीजे, वरना होगी कार्रवाई
Next article सरकारी स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा तिथि घोषित
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel