[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Holi Special Malpua Recipe: होली में कैसे बनाया जाता है मालपुआ, क्या है उसकी रेसिपी?

Holi Special Malpua Recipe: होली में कैसे बनाया जाता है मालपुआ, क्या है उसकी रेसिपी?

0
Holi Special Malpua Recipe: होली में कैसे बनाया जाता है मालपुआ, क्या है उसकी रेसिपी?
Holi Recipe

Holi Special Malpua Recipe: होली का त्योहार, यानी की रंगों का त्योहार, रंगों के साथ तरह तरह के पकवानों का त्यौहार, अगर आसान भाषा में समझा जाए तो खुशियों से भरा त्योहार. होली के त्योहार में मुख्य तौर से लोग खानपान का खूब ध्यान रखते हैं. ऐसे में एक डिश है मालपुआ, जो खाने में बेहद ही मीठी और स्वादिष्ट होती है और उसके बिना होली बिल्कुल अधूरी है. ऐसे में ये है आप के लिए मालपुआ बनाने कि एक आसान रेसिपी.

Holi Special Malpua Recipe: सामग्री (मालपुआ के बैटर के लिए)

  • 1/2 कप मैदा
  • 1/4 कप सूजी
  • चीनी (जरूरत अनुसार)
  • 1 कप दूध
  • 1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच सौंफ
  • एक चुटकी केसर
  • तलने के लिए घी

Also Read: Holi Special Recipe: होली में बनाएं गुड़ मेवा वाली स्पेशल गुजिया, इसे बनाना है बिल्कुल आसान

Holi Special Malpua Recipe: सामग्री (चाशनी के लिए)

  • 1 कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • 2 हरी इलायची
  • गार्निशिंग के लिए ड्राई फ्रूट
  • कटे हुए पिसता, बादाम
  • किशमिश
  • राबड़ी

Holi Special Malpua Recipe: विधि

  • एक मिसिंग बाउल में मैदा, सूजी और चीनी को डालकर मिला लें.
  • इस मिश्रण में धीरे से दूध डालें और लगातार मिलाते रहें. तब तक दूध मिलते रहें जब तक बैटर एक पैनकेक के बैटर से थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
  • इलायची पाउडर, सौंफ और केसर को मिला लें, अच्छे से मिक्स करें और बैटर को 30 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • एक अलग सॉस पैन में चीनी और पानी डालें और इसे 5 से 7 मिनट तक उबलने दें, इस चाशनी में हरी इलायची को कूटकर डालें और ठंडी होने के लिए छोड़ दें.
  • एक फ्राइंग पैन में घी डालें और उसे धीमी आंच पर गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें एक छोटी कटोरी भरकर बैटर को डालें.
  • मालपुआ को तब तक पकने दें जब तक वो सुनहरे रंग के न हो जाएं. पलटकर अच्छी तरह से पका लें.
  • कढ़ाई से निकलते ही मालपुआ को चाशनी में डाल दें और कुछ सेकंड के लिए छोड़ दें. चाशनी से निकालकर उसे अच्छी तरह से निकाल लें.
  • मालपुआ के प्लेट पर कटे हुए बादाम और किशमिश के साथ गार्निश करें और गरमा गर्म सर्व करें. आप उसे ठंडी राबड़ी के साथ भी सर्व कर सकते हैं. होली के पकवानों में ये डिश सभी को सबसे ज्यादा पसंद आएगी.

Also Read: Holi Diet For Diabetic Patients: होली पर डायबिटीज के मरीज ना करें इन चीजों का सेवन, वरना बढ़ सकती है परेशानी

Previous article नवजोत सिंह सिद्धू कमेंट्री बॉक्स में फिर आएंगे नजर, शेरो-शायरी कर चलाएंगे बाण
Next article Career in Yoga: योग में बनाना है करियर, तो इन कोर्सेज में ले सकते हैं एडमिशन
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel