[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सिर्फ 2 स्टेप्स में निकल जाएगा होली का रंग, आजमाएं मानसी शर्मा का तरीका

सिर्फ 2 स्टेप्स में निकल जाएगा होली का रंग, आजमाएं मानसी शर्मा का तरीका

0
सिर्फ 2 स्टेप्स में निकल जाएगा होली का रंग, आजमाएं मानसी शर्मा का तरीका
होली रंग हटाने का तरीका (इमेज- इंस्टाग्राम@healthy_tipswithme )

रंगों का त्योहार होली में अब कुछ दिन ही बचे हुए हैं. जैसे-जैसे ये खास दिन नजदीक आता है, वैसे-वैसे लोगों में उत्साह और उमंग साफ दिखाई देने लगता है. बाहर काम करने वाले लोग भी अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट आते हैं. बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारियां और होली की सजावट से रौनक बढ़ जाती है. घरों में पकवानों की खुशबू फैलने लगती है. गुजिया, दही भल्ले और ठंडाई की खुशबू माहौल को और भी खास बना देती है. होली के मौके पर रंग खेलने में मजा भी बहुत आता है.  लेकिन जितना मजा रंग खेलने में आता है उतनी ही चिंता बाद में त्वचा से रंग हटाने में होती है. अगर आप भी होली के बाद रंग हटाने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप रंग हटाने के आसान टिप्स के बारे में जान सकते हैं. कंटेंट क्रिएटर मानसी शर्मा ने इंस्टाग्राम हैंडल  @healthy_tipswithme पर 2 स्टेप्स में होली कलर को हटाने का तरीका शेयर किया है. 

होली के कलर निकालने के लिए टिप्स 

स्टेप 1 

कलर निकालने के लिए आपको जरूरत पड़ेगी नारियल तेल की. अब आप अपने पूरे शरीर पर नारियल तेल को लगा लें और मसाज करें. नारियल तेल कलर को निकाल देगा. 

स्टेप 2 

रंग को हटाने के लिए आप एक कटोरे में बेसन और मुलतानी मिट्टी को डाल दें. इसमें आप दूध को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस पैक को आप 15-20 मिनट के लिए लगा कर रखें. इसके बाद आप अपने हाथों से रगड़कर सारे पैक को हटा लें. 

यह भी पढ़ें: इस रंग से खेली होली तो खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, रंगों से खेलने से पहले जान लें ये खास वास्तु टिप्स

यह भी पढ़ें: होली के दिन घर में जरूर रखें ये 4 चीजें, पूरे साल नहीं होगी पैसों और सुख-समृद्धि की कमी

Previous article Israel Strike: लेबनान पर इजरायल का हमला, 31 की मौत
Next article सरायकेला में नगर परिषद अध्यक्ष का निकला आशीर्वाद जुलूस, जीत के बाद शहर में घूमे मनोज चौधरी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel