[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Weight Gain Tips: पतले-दुबले शरीर में डालें नयी जान और ताकत, डायट में शामिल करें ये चीजें

Weight Gain Tips: पतले-दुबले शरीर में डालें नयी जान और ताकत, डायट में शामिल करें ये चीजें

0
Weight Gain Tips: पतले-दुबले शरीर में डालें नयी जान और ताकत, डायट में शामिल करें ये चीजें

Diet for Weight Gain: अक्सर जब हमारा वजन काफी कम होता है तो ऐसे में यह हमारे लिए काफी शर्म को बात होती है. हम कहीं भी जाते हैं तो लोग हमें अलग-अलग नामों से बुलाकर चिढ़ाते हैं. जब हमारा वजन जरुरत से ज्यादा कम होता है तो ऐसे में कई लोग हमें ज्यादा खाने की या फिर जिम जाने की सलाह देते हैं. यह सलाह सुनने में भले ही आसान हो लेकिन बता दें जितना कठिन बढ़े हुए वजन को कम करना है उतना ही कठिन वजन बढ़ाना भी होता है. खासकर के यह तब ज्यादा कठिन हो जाता है जब आप इसे हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं. आज की यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए हैं जो अपने पतले-दुबले शरीर से परेशान हैं और इसे एक हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने डायट में शामिल कर वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ा सकते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

नट बटर और हॉल ग्रेन ब्रेड

अगर आप अपने वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए अपने डायट में नट बटर जैसे कि आल्मंड, पीनट या फिर काजू के बटर को जरूर शामिल करना चाहिए. इनमें आपको भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और कैलरीज मिल जाते हैं. आप नट बटर लेकर उसे हॉल ग्रेन ब्रेड के ऊपर लगाकर इसका सेवन कर सकते हैं. इसके सेवन से आपको पोषक तत्व भी मिलेंगे और आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ भी रहेगा.

Also Read: Skincare Tips: लड़के भी 5 मिनट में पा सकते हैं ग्लोइंग स्किन, जानें क्या है तरीका

Also Read: Hair Care Tips: बालों को घना और लंबा बना देंगे ये हेयर ऑइल्स, जरूर करें ट्राई

एवोकाडो टोस्ट

एवोकाडो का सेवन करना हमारे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें हेल्दी फैट और कैलरीज पाए जाते हैं. अगर आप सिर्फ एक एवोकाडो को अपने डायट में शामिल करते हैं तो इससे आपको करीबन 250 कैलरीज मिल जाते हैं. अगर आप चाहें तो एवोकाडो को अच्छी तरह से मैश करके हॉल ग्रेन टोस्ट के ऊपर स्प्रेड कर सकते हैं. इसके उपर से अगर आप चाहें तो हल्का नमक, काली मिर्च और ओलिव ऑइल छिड़ककर इसे और भी बेहतर वेट गेन डायट बना सकते हैं.

ग्रीक योगर्ट, नट्स और शहद

ग्रीक योगर्ट में आपको भरपूर मात्रा में कैलरीज और प्रोटीन मिल जाता है खासकर तब जब आप फुल फैट वैरिएंट को चुनते हैं तो. ग्रीक योगर्ट में आप एक चम्मच शहद, आल्मंड और वॉलनट्स को डालकर उसे और भी ज्यादा सैलरी डेन्स डायट बना सकते हैं. इन सभी चीजों को मिलाकर जब आप खाते हैं तो इससे आपको काफी आसानी से 300 से 400 कैलरीज मिल जाती है.

चीज और हॉल ग्रेन क्रैकर्स

चीज में भारी मात्रा में कैलरीज पायी जाती है और यह प्रोटीन और फैट के मामले में भी काफी रिच लगता है. अगर आप चीज का सेवन हॉल ग्रेन क्रैकर्स का सेवन करते हैं तो यह एक बैलेंस्ड डायट के डायट के रूप में सामने आता है.

Also Read: Weight Loss Myths : वेट लॉस के नाम पर फैल रही हैं भ्रांतियां, जानिए 12 सबसे बड़े वेट लॉस मिथ के बारे में

Previous article Bihar Weather: पटना, गया समेत बिहार के 20 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट, जानें दिवाली के बाद कैसा रहेगा मौसम
Next article Ramgarh Vidhan Sabha: ऐसा शख्स जो बिना पैसे खर्च किये बना विधायक, हवाई चप्पल पहनकर ली थी शपथ
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel