[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style रिलैक्सिंग, वार्म और हेल्दी डिनर की तलाश? प्रोटीन और हर्ब्स से लोडेड चिकन सूप है परफेक्ट चॉइस

रिलैक्सिंग, वार्म और हेल्दी डिनर की तलाश? प्रोटीन और हर्ब्स से लोडेड चिकन सूप है परफेक्ट चॉइस

0
रिलैक्सिंग, वार्म और हेल्दी डिनर की तलाश? प्रोटीन और हर्ब्स से लोडेड चिकन सूप है परफेक्ट चॉइस
हर्ब चिकन सूप AI image

Herb Chicken Soup: सर्दियों के इन दिनों में अगर आप एक हेल्दी और लाइट डिनर करना चाहते हैं, तो हर्ब चिकन सूप आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. यह सूप सिर्फ स्वाद में टेस्टी नहीं होती बल्कि सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. इसकी हर एक चम्मच में आपको प्रोटीन, विटामिन्स और हर्ब्स का न्यूट्रिशन मिलता है, जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखता है और डाइजेशन को भी आसान बनाता है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो इसके लाइट और खुशबूदार फ्लेवर से पूरे घर में एक फ्रेशनेस से भरा माहौल तैयार हो जाता है. अगर आप पूरे दिन काम करने के बाद रिलैक्स करना चाहते हैं तो भी आपके लिए हर्ब चिकन सूप एक बेहतरीन ऑप्शन है. तो चलिए जानते हैं इस हेल्दी सूप को बनाने की आसान रेसिपी.

हर्ब चिकन सूप बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बोनलेस चिकन – 200 ग्राम
  • गाजर – 1 मीडियम साइज की कटी हुई
  • हरी बीन्स – आधी कप, कटी हुई
  • शिमला मिर्च – आधी कप, कटी हुई
  • प्याज – 1 छोटे साइज का बारीक कटा हुआ
  • लहसुन – 2 से 3 कलियां कुटी हुई
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हर्ब्स – थाइम, रोजमेरी, और अजवाइन आधे से एक टीस्पून
  • काली मिर्च – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी या चिकन स्टॉक – 4 कप
  • जैतून का तेल – 1 टीस्पून
  • हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं स्पाइसी पनीर चिप्स, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाहर के स्नैक्स

हर्ब चिकन सूप बनाने की रेसिपी

  • हर्ब चिकन सूप बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इसे हल्का सा नमक और काली मिर्च के साथ अच्छे से मैरीनेट करें.
  • अब एक बर्तन में जैतून का तेल गर्म करें और फिर इसमें कटा हुआ प्याज, लहसुन और अदरक डालकर हल्का सा भूनें. जब प्याज गोल्डन हो जाए, तब चिकन डालकर इसे 2 से 3 मिनट के लिए हल्का भूनें.
  • अब इसमें गाजर, हरी बीन्स और शिमला मिर्च डालें और फिर इसमें हर्ब्स जैसे कि थाइम, रोजमेरी और अजवाइन डालें. इसके बाद इन्हें हल्का सा मिलाएं ताकि सभी फ्लेवर एकसाथ अच्छे से मिक्स हो जाएं.
  • अब एक बर्तन में 4 कप पानी या चिकन स्टॉक डालें और तेज आंच पर उबालें. अब इसकी आंच धीमी कर दें और 15 से 20 मिनट तक ढककर पकाएं, ताकि चिकन और सब्जियां पूरी तरह से गल जाएं और सूप में फ्लेवर आ जाए.
  • लास्ट में सूप में स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें और ऊपर से हरा धनिया छिड़ककर सर्व करें.

यह भी पढ़ें: बिना मैदा मिनटों में बनाएं तीखे और क्रिस्पी राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स, ये है आसान रेसिपी

Previous article 406 लीटर विदेशी शराब के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार
Next article सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सनराइज ने 228 रनों से विजन को हराया
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel