[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Kala Chana Kebab: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं सुपर क्रिस्पी और हेल्दी कबाब, शाम की भूख मिटाने का सबसे टेस्टी और प्रोटीन-रिच स्नैक

Kala Chana Kebab: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं सुपर क्रिस्पी और हेल्दी कबाब, शाम की भूख मिटाने का सबसे टेस्टी और प्रोटीन-रिच स्नैक

0
Kala Chana Kebab: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं सुपर क्रिस्पी और हेल्दी कबाब, शाम की भूख मिटाने का सबसे टेस्टी और प्रोटीन-रिच स्नैक
काला चना कबाब AI generated image

Kala Chana Kebab: अगर आप शाम की हल्की भूख को मिटाने के लिए या फिर चाय के साथ कुछ सुपर चटपटा ट्राय करना चाहते हैं तो काला चना कबाब आपके लिए एक जबरदस्त और परफेक्ट चॉइस है. ये कबाब बाहर से क्रिस्पी और अंदर से काफी ज्यादा सॉफ्ट होते हैं. काला चना कबाब की सबसे खास बात है कि यह खाने में ही टेस्टी नहीं होते बल्कि सेहत के लिए भी इसे एक तरह से सुपरफूड ही माना जाता है. इस कबाब में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और आयरन मिलता है जो आपके शरीर के लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाते हैं. जब आप इसे खाते हैं तो आपके शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती है और साथ ही पेट भी भरा हुआ रहता है. इस डिश की एक खास बात है कि इसे बनाने में ज्यादा मसालों की जरूरत नहीं और न ही डीप फ्राई करने की. जब आप इस डिश को एक बार ट्राय करेंगे तो आपको बार-बार इसे बनाने का मन करेगा.

काला चना कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप काला चना रात भर भिगोया और उबला हुआ
  • 1 मीडियम साइज का प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • आधा टीस्पून गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 टेबलस्पून बेसन बाइंडिंग के लिए
  • 1 से 2 टेबलस्पून तेल, शैलो फ्राई के लिए
  • 1 टीस्पून नींबू का रस

यह भी पढ़ें: Rice Flour Oats Dosa: ऑइल कम और फर्मेंटेशन की भी जरूरत नहीं, 15 मिनट में तैयार होने वाला यह क्रिस्पी डोसा आपको पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक

काला चना कबाब बनाने की रेसिपी

  • काला चना कबाब बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए काले चनों को अच्छे से मैश कर लें. आप अगर चाहें तो मिक्सर में हल्का दरदरा पीस भी सकते हैं. इस बात का खास ख्याल रखें कि पेस्ट ज्यादा स्मूद न हो. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद मिश्रण में बेसन और नींबू का रस डालें. बता दें बेसन कबाब को टूटने से बचाता है और अच्छा टेक्सचर देता है. अब इस मिश्रण से मीडियम साइज के कबाब या टिक्की का आकार दें.
  • इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालें और फिर कबाब को धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. जब कबाब बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट हो जाएं, तब गैस बंद कर दें.
  • काला चना कबाब को हरी चटनी, पुदीना चटनी या टमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें. आप अगर चाहें तो इन्हें सलाद और नींबू के टुकड़ों के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Star Fruit Murabba Recipe: बिना प्रिजर्वेटिव घर पर बनाएं कमरख का खट्टा-मीठा मुरब्बा, स्वाद और सेहत दोनों में नंबर-1

Previous article नववर्ष : रविवार को पतरातू पर्यटन स्थल बना आकर्षण का केंद्र
Next article समाज के विकास के लिए राजनीतिक सहभागिता जरूरी : विधायक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel