[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Healthy Morning Habits: सुबह की शुरुआत इन 5 आदतों से करें, बीमारियां रहेंगी दूर, दिन भर रहेंगे एनर्जी से भरपूर

Healthy Morning Habits: सुबह की शुरुआत इन 5 आदतों से करें, बीमारियां रहेंगी दूर, दिन भर रहेंगे एनर्जी से भरपूर

0
Healthy Morning Habits: सुबह की शुरुआत इन 5 आदतों से करें, बीमारियां रहेंगी दूर, दिन भर रहेंगे एनर्जी से भरपूर
Healthy Morning Habits

Healthy Morning Habits: एक अच्छी मोर्निंग रूटीन ना सिर्फ आपके दिन को एनर्जेटिक बनाती है बल्कि आपकी हेल्थ को भी स्ट्रांग रखती है. इसलिए अगर आप पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव रहना चाहते हैं तो सुबह उठते ही कुछ सिंपल और हेल्दी हैबिट्स अपनाना बहुत जरूरी है. डॉक्टर भी हमेशा मोर्निंग हैबिट्स को फॉलो करने की सलाह देते हैं क्योंकि ये हैबिट्स हमारी इम्युनिटी बढ़ाती हैं और बीमारियों से बचाती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सुबह की 5 ऐसी आसान आदतें, जिन्हें अपनाकर आप दिन भर एनर्जी से भरपूर और फिट महसूस कर पाएंगे.

Healthy Morning Habits: गुनगुना पानी पिएं

सुबह उठते ही एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीने से शरीर का डिटॉक्स होता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है. पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है जिससे दिन की शुरुआत फ्रेश होती है.

Healthy Morning Habits: हल्का योग या स्ट्रेचिंग करें

सुबह के समय 10-15 मिनट का योग या हल्का स्ट्रेचिंग शरीर को एक्टिव बनाता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और मन शांत रहता है. नियमित योग से तनाव भी कम होता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: Summer Skin Glow Tips: गर्मी में स्किन ग्लो कैसे बनाए रखें, ब्यूटी एक्सपर्ट्स के 7 बेस्ट टिप्स

ये भी पढ़ें: Drinking Rudraksha Water: रुद्राक्ष का पानी पीने से होते हैं चमत्कारी फायदे, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Healthy Morning Habits: कुछ देर धूप में जरूर बैठें

सुबह की धूप से विटामिन D मिलता है जो हड्डियों और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है. रोज 10-15 मिनट धूप में बैठने से मूड भी अच्छा रहता है. यह नींद के पैटर्न को भी सुधारता है.

Healthy Morning Habits: पॉजिटिव सोच या मेडिटेशन करें

सुबह कुछ मिनट आंखें बंद कर ध्यान लगाना या अच्छे विचार सोचना मानसिक शांति देता है. यह पूरे दिन आपके मूड और सोच को पॉजिटिव बनाए रखता है. स्ट्रेस से दूर रहने में भी मदद करता है.

Healthy Morning Habits: हेल्दी नाश्ता करें

एक हेल्दी और बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट से शरीर को जरूरी एनर्जी मिलती है. इसमें फल, नट्स, अंकुरित दालें या ओट्स जैसे हेल्दी विकल्प शामिल करें. सुबह का अच्छा नाश्ता पूरे दिन आपको एक्टिव और फोकस्ड रखता है.

ये भी पढ़ें: Summer Health Tips: झुलसती गर्मी का सितम, जानिए हीटवेव से बचने के 7 आसान उपाय

ये भी पढ़ें: Health Tips: शरीर को अंदर से साफ रखने वाले 5 देसी नुस्खे, गर्मी में सबसे असरदार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel