[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Drinks for Summer: तेज गर्मी से न हों परेशान, इन ड्रिंक्स से बुझाएं अपनी प्यास

Drinks for Summer: तेज गर्मी से न हों परेशान, इन ड्रिंक्स से बुझाएं अपनी प्यास

0
Drinks for Summer: तेज गर्मी से न हों परेशान, इन ड्रिंक्स से बुझाएं अपनी प्यास

Drinks for Summer: भारत में भीषण गर्मी की शुरुआत ही चुकी है. अप्रैल की महीने से ही इतनी गर्मी पड़ने लगी है कि मानो यह मई या फिर जून का महीना हो. लगातार बढ़ती हुई गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल करके रख दिया है. बढ़ती हुई गर्मी की वजह से इस साल हीट स्ट्रोक और गर्मी की वजह से जान जाने के मामले भी बढ़ सकते हैं. रिपोर्ट्स की अगर माने तो इस साल अप्रैल से लेकर जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी और कई जगहों पर तापमान रिकॉर्ड भी तोड़ देगा. बढ़ती हुई गर्मी की वजह से आपके सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े और आप डीहाइड्रेशन का शिकार न हो इसलिए आज हम आपके लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के ऑप्शंस लेकर आये हैं. इन ड्रिंक्स का सेवन कर आप खुद को इस भीषण गर्मी से सुरक्षित रख सकते हैं.

नींबू पानी

गर्मियों के दिनों में नींबू पानी से बेहतर ड्रिंक आपके लिए हो ही नहीं सकता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है. अगर आप अंदर से फ्रेश फील करना चाहते हैं और खुद को भीषण गर्मी से बचाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में नींबू पानी से बेहतर ऑप्शन आपके लिए हो ही नहीं सकता है.

Also Read: Summer Tips : चिलचिलाती गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखने के लिए आजमाएं ये प्राकृतिक तरीके

छाछ

अगर आप इस सीजन खुद को भीषण गर्मी से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो ऐसे में छाछ आपके लिए एक काफी जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. छाछ की मदद से आप खुद को हाइड्रेटेड रख सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें छाछ में आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिल जाता है जिस वजह से हमारी हड्डियां भी मजबूत रहती हैं. ऐसे में आप अगर छाछ को अपने लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

गन्ने का जूस

हम में से शायद ही कोई ऐसा हो जिसे गन्ने का जूस पसंद न हो. गर्मी के दिनों में लोग इसका सेवन काफी चाव से करते हैं. गन्ने के जूस में भारी मात्रा में ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जो हमारे बॉडी को कूल डाउन करने में मदद करते हैं. गन्ने के जूस के सेवन से शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी हुई रहती है. यह हमारी किडनी और डाइजेशन सिस्टम को भी हेल्दी रखता है.

Also Read: Amla Juice For Weight Loss: वजन घटाने के लिए कैसे बनाएं आंवला का जूस, यहां जानिए इसके फायदे

नारियल पानी

नारियल के पानी के इतने फायदे होते है जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों. गर्मी के दिनों में यह काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है. नारियल का पानी पीने में तो स्वादिष्ट होता ही है वहीं, इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं. यह आपके शरीर से पानी की कमी को दूर करता है और इलेक्ट्रोलाइट लेवल को मेन्टेन करके रखने में भी मदद करता है. अगर आप थके हुए हैं तो भी आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं.

Previous article Elvish Yadav News: नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ दाखिल की 1200 पन्नों की चार्जशीट, लगाये संगीन आरोप
Next article Chaitra Navratri 2024: रेवती नक्षत्र और सर्वार्थ अमृत सिद्धि के शुभ संयोग में शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, जानें नौ दिन के व्रत नियम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel