[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Healthy Cheela For Weight Loss: बेसन-मूंग दाल को कहें अलविदा,अब ट्राय करें गाजर-मूली वाला चीला

Healthy Cheela For Weight Loss: बेसन-मूंग दाल को कहें अलविदा,अब ट्राय करें गाजर-मूली वाला चीला

0
Healthy Cheela For Weight Loss: बेसन-मूंग दाल को कहें अलविदा,अब ट्राय करें गाजर-मूली वाला चीला
Healthy Cheela For Weight Loss

Healthy Cheela For Weight Loss: वजन घटाना हो या सेहत को दुरुस्त रखना हो हम सभी कुछ प्रोटीन-रिच और हेल्दी नाश्ते की तलाश में रहते हैं.ऐसे में हम आपके लिये लाये हैं एक हेल्दी रेसिपी गाजर और मूली का चीला.जिसे खाकर आप बेसन और मूंग दाल के चीला को अलविदा कह देंगे.यह चीला न सिर्फ लो‑कैलोरी और हेल्दी है बल्कि विटामिन और फाइबर से भरपूर होने की वजह से पेट लंबे समय तक भरा रखता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है और यह बेहद ही स्वादिष्ट लगता है. इस विंटर अपने नाश्ते को बनाइए स्वस्थ मजेदार और वजन घटाने में मददगार.

सामग्री

  • गाजर – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • मूली – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • चने का आटा / बेसन – 1/2 कप
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पत्ती – 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – 1-2 चम्मच (फ्रायिंग के लिए, हल्का)

विधि

  • सब्जियों की तैयारी: गाजर और मूली को कद्दूकस कर लें.
  • बैटर बनाना: एक बाउल में कद्दूकस की हुई गाजर और मूली डालें.इसमें बेसन, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, नमक और धनिया पत्ती मिलाएं. थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  • चीला सेंकना: नॉन‑स्टिक तवा गर्म करें. तवे पर थोड़ा तेल लगाएं और एक चमच बैटर डालकर पतला फैलाएं.मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक सेंकें. फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेंकें.
    परोसना: गर्मागर्म चीला हरी चटनी या दही के साथ परोसें. ज्यादा फाइबर के लिए आप इसमें पालक या मिक्स वेजिटेबल्स भी डाल सकते हैं.

Also Read : Mooli ka Raita Recipe in Winter 2025: इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला रायता जो बनेगा आपका विंटर फेवरेट

Also Read : High Protein Quinoa Pulao Recipe: चावल से 5 गुना ज्यादा प्रोटीन वाला हेल्दी और टेस्टी पुलाव बनाएं मिनटों में

Also Read : Chocolate Samosa Recipe: चाय के साथ ट्राय करें ये क्रिस्पी डेजर्ट समोसा,जिसे बच्चे और बड़े दोनों करेंगे पसंद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel