[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Suji Kheer Recipe: बच्चों को खिलाएं कुछ मीठा और पौष्टिक, इस तरह मिनटों में तैयार करें सूजी की स्वादिष्ट खीर

Suji Kheer Recipe: बच्चों को खिलाएं कुछ मीठा और पौष्टिक, इस तरह मिनटों में तैयार करें सूजी की स्वादिष्ट खीर

0
Suji Kheer Recipe: बच्चों को खिलाएं कुछ मीठा और पौष्टिक, इस तरह मिनटों में तैयार करें सूजी की स्वादिष्ट खीर
AI generated image

Suji Kheer Recipe: सूजी की खीर एक ट्रेडिशनल भारतीय मिठाई है जिसे कम समय और सीमित सामग्री में झटपट तैयार किया जा सकता है. यह स्वाद में हल्की, पेट के लिए आसान और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आने वाली डिश है. अगर आपको खास मौकों पर जैसे कि उपवास में या जब कुछ मीठा खाने का मन हो उस समय यह रेसिपी बेस्ट होती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

सूजी खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • सूजी : एक चौथाई कप
  • दूध: 1 लीटर
  • घी: 1 टेबल स्पून
  • चीनी : 3-4 टेबल स्पून या फिर स्वाद अनुसार
  • काजू, बादाम : 1-2 टेबल स्पून कटे हुए
  • किशमिश : 1 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर : एक चौथाई टीस्पून
  • केसर : 3-4 धागे ऑप्शनल

ये भी पढ़ें: Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे

ये भी पढ़ें: Sabudana Upma Recipe: डेली के बोरिंग खिचड़ी-पापड़ को कहें बाय-बाय, इस तरह मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी साबुदाना उपमा

सूजी खीर बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाही में 1 टेबल स्पून घी गर्म करें. इसमें सूजी डालें और धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. कुछ ही देर में आपको इससे हल्की खुशबू आने लगेगी.
  • अब इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें.
  • अब खीर को धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकने दें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें. सूजी दूध को सोखती है और खीर धीरे-धीरे गाढ़ी होने लगती है.
  • अब इसमें कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश, इलायची पाउडर और केसर डालें और साथ ही स्वादानुसार चीनी भी डाल दें और अच्छे से मिलाएं.
  • चीनी घुलने के बाद खीर को 2 से 3 मिनट और पकाएं और अंत में गैस को बंद कर दें.

ये भी पढ़ें: Sabudana Bonda Recipe: व्रत के दौरान ज्यादा मेहनत करने से बचें, इस तरह मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी और टेस्टी साबुदाना बोंडा

Previous article भारी बारिश में स्कूल का भवन गिरा
Next article हम का गुरुआ में कार्यकर्ता सम्मेलन, विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी का आह्वान
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel