[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

0
Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे
benefits of chewing clove at night

Health Tips: लौंग को हमारे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद बताया गया है. अगर आप इसका सही तरीके से और सही समय पर इस्तेमाल करना शुरू कर दें तो यह आपको कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याओं से राहत दिला सकता है. जब आप नियमित तौर पर लौंग को चबाना शुरू करते हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें लौंग चबाने की वजह से होने वाले फायदों के बारे में नहीं मालूम है. आज हम आपको उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर को रात में सोने से पहले सिर्फ दो लौंग चबाने की वजह से हो सकते हैं. तो चलिए इन फायदों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

सर्दी-खांसी से राहत

अगर आप हर रात सोने से पहले सिर्फ दो लौंग चबाते हैं तो ऐसे में आपको सर्दी-खांसी की समस्या से राहत मिल सकती है. अगर आपको आये दिन सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या रहती है तो आपको सोने से पहले दो लौंग जरूर चबाना चाहिए.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

पेट की समस्याओं से छुटकारा

अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं रहती है या फिर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर है तो ऐसे में भी आपको हर रात सोने से पहले दो लौंग चबाने चाहिए. आपके कमजोर डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत कतरने में लौंग काफी मदद कर सकता है.

मुंह की बदबू और दर्द में आराम

कई लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या रहती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम अक्सर कई तरीके अपनाते हैं. अगर आपके मुंह से भी बदबू आती है तो आपको भी हर रात सोने से पहले दो लौंग जरूर चबाना चाहिए. ऐसा करने से आपको समस्या से राहत मिल सकती है.

दर्द से राहत और इम्यून सिस्टम को मजबूती

हर रात सोने से पहले दो लौंग चबाने से आपको सिर दर्द, जोड़ों में दर्द और गठिया की समस्या से राहत मिल सकती है. केवल यहीं नहीं, रात को सोने से पहले दो लौंग चबाने से आपकी इम्यून सिस्टम भी बेहतर हो जाती है. ऐसा होने की वजह से आपके शरीर को कई तरह की अन्य बीमारियों से भी लड़ने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article Pushpa 2 OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, मिलेगा 23 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज देखने
Next article Digital Crop Survey: हिंद महासागर में डूब गयी बिहार की जमीन, आरा में 45 हजार प्लॉट के किसान परेशान
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel