[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Health Tips: डायबीटीज के मरीजों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

Health Tips: डायबीटीज के मरीजों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

0
Health Tips: डायबीटीज के मरीजों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

Health Tips: भारत में डायबीटीज काफी तेजी से अपने पांव पसार रहा है. इससे जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स सामने आयी हैं जिसमें बताया गया है कि 18 साल से अधिक के करीबन 77 मिलियन लोग इस समय डायबीटीज से जूझ रहे हैं और यह भी सिर्फ भारत में. अगर आप डायबीटीज को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में कुछ बदलाव करने चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स और ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे जिनका सेवन डायबीटीज के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए. अगर इनका सेवन किया जे तो ऐसे में उनके सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है.

मीठा खाने की इच्छा पर कंट्रोल

अगर आप डायबीटीज के मरीज हैं तो ऐसे में आपको गुलाब जामुन, जलेबी और लड्डुओं का सेवन करने से बचना चाहिए. इनमें शुगर और रिफाइंड कार्ब्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह आपके ब्लड में शुगर लेवल को अचानक से बढ़ा सकते हैं. कई मेडिकल रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा भी किया गया है कि शुगर से लोडेड फ़ूड आइटम्स का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से डायबीटीज का खतरा बढ़ सकता है.

Also Read: Health Tips: इन 4 लोगों को नहीं खाना चाहिए भुट्टा?

Also Read: Health Insurance कराने वाली महिलाएं ध्यान दें, ये बीमारियां नहीं होंगी कवर

Also Read: Healthy Drink: जूस जो डेंगू ठीक करने में करें मदद

एक्स्ट्रा शुगर वाले ड्रिंक्स

लस्सी या फिर कहें तो मीठे फलों के जूस या फिर सोडा युक्त ड्रिंक्स में भारी मात्रा में नशुगर पाया जाता है. इनका सेवन करने से ब्लड ग्लूकोज लेवल काफी तेजी से बढ़ जाता है. डायबीटीज के मरीजों को हर कीमत में इनका सेवन करने से बचना चाहिए. कई मेडिकल रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा किया गया है की अगर आप रेगुलर बेसिस पर इनका सेवन करते रहते हैं तो ऐसे में डायबीटीज का खतरा बढ़ जाता है.

वाइट राइस और रिफाइंड ग्रेन्स

वाइट राइस एक प्रमुख फूड आइटम है और इसमें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है। इसका मतलब है कि यह जल्दी पच जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि होती है. अन्य रिफाइंड ग्रेन्स जैसे मैदा (सफेद आटा) भी समान जोखिम पैदा करते हैं. एक अध्ययन में पाया गया कि वाइट राइस की अधिकता वाले डायट से टाइप 2 डायबीटीज का खतरा बढ़ जाता है, खासकर एशियाई आबादी में. ब्राउन राइस या होल ग्रेन पर स्विच करने से ब्लड शुगर लेवल को अधिक प्रभावी ढंग से मैनेज करने में मदद मिल सकती है.

डीप फ्राइड फूड आइटम्स

समोसा, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज़ और भटूरे जैसे डीप-फ्राइड स्नैक्स में अनहेल्दी फैट्स और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है. ये फूड आइटम्स वजन बढ़ाने और इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बन सकते हैं, जिससे वे डायबीटीज के मरीजों के लिए विशेष रूप से हानिकारक हो जाते हैं.

Also Read: Health Tips: जानिए अजवाइन का जूस पीने के ये चमत्कारी फायदे

Previous article बाबानगरी देवघर आने का बना रहे हैं प्लान, तो जान लीजिए कितना होगा खर्च?
Next article Jharkhand News: लातेहार के बनियो डैम में डूबने से दो नाबालिगों की मौत, बुझ गए दो घरों के चिराग
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel