[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Hartalika Teej Puja Thali Decoration: हरतालिका तीज पर 9 आसान तरीकों से सजाएं पूजा की थाली

Hartalika Teej Puja Thali Decoration: हरतालिका तीज पर 9 आसान तरीकों से सजाएं पूजा की थाली

0
Hartalika Teej Puja Thali Decoration: हरतालिका तीज पर 9 आसान तरीकों से सजाएं पूजा की थाली

Hartalika Teej Puja Thali Decoration: हरतालिका तीज का त्योहार देवी पार्वती और भगवान शिव के पावन मिलन का प्रतीक है. इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और अविवाहित कन्याएं शिव जैसे उत्तम वर की प्राप्ति के लिए पूजा करती हैं.इस शुभ अवसर पर पूजा की थाली को सजाने का भी विशेष महत्व होता है. एक सजी हुई थाली न सिर्फ आपकी पूजा को शुभ बनाती है बल्कि उसमें आपकी श्रद्धा और प्रेम को भी झलकती है. तो चलिये जानते हैं वह 9 आसान और सुंदर तरीकें जाे न सिर्फ आपकी थाली को आकर्षक बनाएंगे बल्कि पूजा में भी चार चांद लगाएंगे.

पूजा की थाली सजाने की विधि

  • गोटे और मिरर वर्क: अपनी साधारण सी थाली को आकर्षक बनाने के लिए गोटे और शीशे (मिरर वर्क) का इस्तेमाल करें. थाली पर अपनी पसंद के रंग का कपड़ा चिपकाएं. फिर किनारों पर डबल साइडेड टेप से गोटा लगाएं.
  • फूलों की सजावट: पूजा के लिए कुछ ताजे फूल तोड़कर लाएं और उन्हें अच्छे से साफ करके थाली में सजाएं. आप चाहें तो गुड़हल, गुलाब और गेंदे के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं.
  • कलश का इस्तेमाल: भगवान को जल चढ़ाने के लिए एक सुंदर कलश का उपयोग करें. अगर आप चाहें तो बाजार से सजा हुआ कलश खरीद सकती हैं या फिर घर पर रखे साधारण कलश को शीशों और गोटे से सजा सकती हैं.
  • हल्दी-कुमकुम और चंदन: थाली में हल्दी, कुमकुम और चंदन के लिए छोटे-छोटे डिब्बे भी रखें.
  • दीपक और धूप: पूजा के लिए दीया-बाती, धूप और अगरबत्ती को भी थाली में रखें.
  • पान और सुपारी: भगवान को चढ़ाने के लिए पान के पत्ते और सुपारी को भी थाली में सजाएं.
  • नारियल: पूजा की थाली में एक नारियल रखना भी शुभ माना जाता है. इसे भी अपनी थाली का हिस्सा बनाएं.
  • फल और प्रसाद: भगवान के भोग के लिए कुछ फल जैसे केले, अमरूद और सेब को भी थाली में सजाएं. प्रसाद के रूप में मिश्री और बताशे का भी इस्तेमाल करें.
  • सुगंधित अगरबत्ती और पुष्पजल : थाली में अगरबत्ती और पुष्पजल का छोटा स्प्रे भी रखें जिससे पूजा के दौरान सुगंध बनी रहे.

इनपुट : साक्षी बादल

Also Read : Teej Saree Designs: हरतालिका तीज के लिए चुनें ये खूबसूरत साड़ियां, जानें ट्रेंडिंग डिजाइन्स की खासियत

ये भी पढ़ें: Minimalist Mehndi Designs For Teej 2025: सिर्फ 5 मिनट में लगाएं ये सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

ये भी पढ़ें: Latest Payal Design For Teej:पिया की नजरें रहेंगी आप पर,तीज पर पहनें ये लेटेस्ट पायल डिजाइन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel