[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style खाने का स्वाद दोगुना कर देगी हरे मटर की चटनी एक बार जरूर ट्राइ करें ये स्पेशल रेसिपी

खाने का स्वाद दोगुना कर देगी हरे मटर की चटनी एक बार जरूर ट्राइ करें ये स्पेशल रेसिपी

0
खाने का स्वाद दोगुना कर देगी हरे मटर की चटनी एक बार जरूर ट्राइ करें ये स्पेशल रेसिपी
हरी मटर से बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक हरे मटर की चटनी

Hare Matar Ki Chutney Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी हरी मटर की भरमार हो जाती है और सर्दी खत्म होने से पहले मटर की खास डिमांड की जाती है. आमतौर पर मटर का इस्तेमाल सब्जी, पुलाव या पराठे में किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी हरे मटर की चटनी ट्राई की है? अगर नहीं तो जरूर ट्राइ करें  हरे मटर की चटनी, यह चटनी स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, उतनी ही पौष्टिक भी. विटामिन, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हरी मटर से बनी यह चटनी आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है.

हरे मटर की चटनी बनाने के लिए सामग्री

Green Peas Min
खाने का स्वाद दोगुना कर देगी हरे मटर की चटनी एक बार जरूर ट्राइ करें ये स्पेशल रेसिपी 4
  • 1 कप ताजी हरी मटर
  • 2 हरी मिर्च
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1-2 बड़े चम्मच पानी (जरूरत अनुसार)

हरे मटर की चटनी बनाने की विधि (Hare Matar Ki Chutney Recipe)

Hare Matar Ki Chutney Recipe
Hare matar ki chutney recipe
  1. सबसे पहले हरी मटर को हल्का सा उबाल लें या 2-3 मिनट के लिए भाप में पका लें, ताकि उसका कच्चापन दूर हो जाए.
  2. अब मिक्सर जार में उबली हुई मटर, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और हरा धनिया डालें.
  3. इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाएं.
  4. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को बारीक पीस लें.
  5. तैयार चटनी को एक बाउल में निकाल लें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा जीरा पाउडर या बारीक कटा धनिया डालकर गार्निश करें.

यह हरे मटर की चटनी फ्रिज में 2-3 दिन तक स्टोर की जा सकती है. सर्दियों में गरमा-गरम पराठों या पकौड़ों के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है. अगर आप रोज के खाने में कुछ नया और हेल्दी जोड़ना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं शिमला मिर्च की चटनी – स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे

यह भी पढ़ें: Masoor Dal Chutney Recipe: डोसा चीला और उत्तपम के साथ सर्व करें ये स्पाइसी चटनी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel