[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए कपल्स को जरूर अपनानी चाहिए ये आदतें, रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूर जानें

खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए कपल्स को जरूर अपनानी चाहिए ये आदतें, रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूर जानें

0
खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए कपल्स को जरूर अपनानी चाहिए ये आदतें, रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूर जानें
खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए टिप्स AI image

Relationship Tips: जब दो लोग शादी करते हैं, तो वे सिर्फ एक-दूसरे के साथी ही नहीं बनते हैं, वे दोनों जीवन के हर सुख-दुख का सहारा भी बन जाते हैं. यह एक ऐसा रिश्ता है जो हर किसी के जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है. आज की यह आर्टिकल हर शादीशुदा कपल के लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डेली लाइफ में अपनाकर आप रिश्ते से छोटी-छोटी गलतफहमियों और कम्युनिकेशन गैप को हमेशा के लिए दूर कर सकेंगे. जब आप इन टिप्स को अपनाना शुरू करेंगे तो आपको खुद में भी यह महसूस होने लगेगा कि आप दोनों का रिश्ता पहले से ज्यादा खुशहाल और मजबूत बनता जा रहा है. चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से, ताकि आप भी अपन इस रिश्ते को एक नयी ऊंचाई पर ले जा सकें.

खुलकर बातचीत करने की डालें आदत

अगर आप अपने इस रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपके लिए एक-दूसरे से खुलकर बात करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. कई बार लोग अपने इमोशंस या फिर जीवन में आ रही प्रॉब्लम्स को अपने पार्टनर के साथ शेयर नहीं कर पाते हैं, जिस वजह से रिश्ते में आगे चलकर गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं. हर कपल के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे एक-दूसरे से किसी भी टॉपिक पर खुलकर बात कर सके. अपने पूरे दिन की खुशियों और प्रॉब्लम्स को शेयर करने से रिश्ते में भरोसा और अंडरस्टैंडिंग बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई

एक-दूसरे की इज्जत करना

शादीशुदा जीवन में सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि पार्टनर्स के दिल में एक-दूसरे के लिए इज्जत होना भी उतना ही जरूरी है. अगर पति-पत्नी एक दूसरे के इमोशंस, थिंकिंग और फैसलों की इज्जत नहीं करते हैं, तो यह रिश्ता कभी भी मजबूत नहीं हो सकता है. जब आप अपने पार्टनर की छोटी से छोटी बातों की कद्र करते हैं और उन्हें वैल्यू देते हैं तो रिश्ते में एक पॉजिटिव बदलाव आता दिखने लगता है.

साथ में समय बिताना भी है जरूरी

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पार्टनर्स एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही नहीं पा रहे हैं. अगर आप एक खुशहाल और मजबूत शादीशुदा जिंदगी चाहते हैं, तो आप दोनों के लिए एक-दूसरे के साथ समय बिताना काफी जरूरी हो जाता है. समय निकालकर साथ में खाना खाएं, कहीं घूमने चले जाएं या फिर शांति से बैठकर बातें करने से भी रिशत को मजबूती मिलती है.

छोटी-छोटी खुशियों को वैल्यू देना

अगर आप अपने रिश्ते में खुश रहना चाहते हैं, तो आपको बड़ी-बड़ी चीजों को जरूरत बिलकुल भी नहीं है. रिश्ते में छोटी-छोटी खुशियां भी उसे स्पेशल बनाने में उतनी ही मददगार साबित होती हैं. आदतें जैसे कि अपने पार्टनर की तारीफ करना, उनके लिए एक छोटा सा सरप्राइज प्लान करना या फिर मुश्किल के समय में उनके साथ खड़ा रहना, आपके रिश्ते में प्यार और अपनेपन को बढ़ा देता है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: किन लड़को की पत्नियां जीवन में रहती हैं सबसे ज्यादा खुश? जान गए तो बनेंगे बेस्ट हस्बैंड

Previous article चंपा घाटी में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग घायल, तीन गंभीर
Next article चकला पावर प्लांट में फिर सुलगने लगी विरोध की आग, घंटों हुआ हंगामा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel