[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style वैलेंटाइन डे पर हाथों से बने गिफ्ट देकर पार्टनर को करें इंप्रेस

वैलेंटाइन डे पर हाथों से बने गिफ्ट देकर पार्टनर को करें इंप्रेस

0
वैलेंटाइन डे पर हाथों से बने गिफ्ट देकर पार्टनर को करें इंप्रेस
एक व्यक्ति अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हुए (AI generated image)

Handmade Gift Ideas For Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे के मौके पर कई लोग अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने की प्लानिंग करते हैं. इस दिन पर लोग साथ में घूमने जाते हैं और तोहफे भी देते हैं. वैलेंटाइन डे प्यार जताने का एक खूबसूरत मौका होता है और इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आप ये हैंडमेड गिफ्ट दे सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ गिफ्ट आइडियाज. 

हैंडमेड कार्ड दें

वैलेंटाइन डे पर हैंडमेड कार्ड अपने दिल की बातों को खास अंदाज में बयां करने का एक खूबसूरत तरीका होता है. वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को अपने हाथों से कार्ड बनाकर दें. इस मौके पर आप हार्ट शेप कार्ड बना सकते हैं. इस कार्ड में अपनी फीलिंग्स, प्यारे मैसेज या कोई खूबसूरत शायरी लिखकर और भी यादगार बना सकते हैं. 

हैंडमेड फोटो फ्रेम गिफ्ट करें

अपने पार्टनर को आप हाथों से बना हुआ फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं. बाजार के महंगे गिफ्ट्स से हटकर, हाथों से बनाया गया फोटो फ्रेम आपके प्यार, मेहनत और भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाता है. रंगीन पेपर, कार्डबोर्ड, रिबन, मोती या दिल के शेप की सजावट करके तैयार कर सकते हैं. 

हैंडमेड केक गिफ्ट करें

वैलेंटाइन डे पर अपने हाथों से कुछ मीठा बनाने का सोच रहे हैं तो आप केक बना सकते हैं. आप चॉकलेट, रेड वेलवेट, वनीला या स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का केक बना सकते हैं. इस मौके पर आप हार्ट शेप का केक तैयार करें. केक को और भी खास बनाने के लिए आप रोमांटिक मैसेज केक के ऊपर लिख सकते हैं. 

हैंडमेड कुशन कवर दें

हैंडमेड कुशन कवर वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में देने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. आप अपने पार्टनर के पसंदीदा रंग को ध्यान में रखते हुए कुशन कवर बनाएं. सिंपल एम्ब्रॉयडरी, फैब्रिक पेंटिंग या पैचवर्क डिजाइन करके आप कवर को खूबसूरत बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day Special Red Velvet Cake: वैलेंटाइन डे को बनाएं खास, घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रीमी रेड वेलवेट केक

यह भी पढ़ें: Valentine’s Week List 2026: कब से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक?

Previous article महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बीस साबित हुई भाजपा
Next article विनय सिंह ने 70 लाख वसूले, झारखंड शराब घोटाले में एसीबी जांच जारी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel