[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बाल झड़ने से हैं परेशान? ट्राई करें हिमांशी का बताया हेयर फॉल कंट्रोल ऑयल 

बाल झड़ने से हैं परेशान? ट्राई करें हिमांशी का बताया हेयर फॉल कंट्रोल ऑयल 

0
बाल झड़ने से हैं परेशान? ट्राई करें हिमांशी का बताया हेयर फॉल कंट्रोल ऑयल 
हेयर फॉल कंट्रोल ऑयल (फोटो- इंस्टाग्राम @ohfoodiefinds)

Hair Fall Control Oil: अगर आपके भी तकिये या कंघी में झड़े हुए बाल दिखते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है, जिसकी वजह से कई लोग इसका घरेलू उपाय ढूंढते हैं. ऐसे में आप कंटेंट क्रिएटर हिमांशी के इंस्टाग्राम अकाउंट @ohfoodiefinds पर बताए गए हेयर फॉल कंट्रोल ऑयल को ट्राई कर सकते हैं. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.

हेयर ऑयल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आंवला – 1 किलो 
  • करी पत्ता – 10–20
  • ब्राह्मी पत्ते – एक मुट्ठी
  • रोजमेरी पत्ते – एक चौथाई कप
  • नारियल तेल – 500 ग्राम (जरूरत हो तो और डाल सकते हैं)
  • तिल का तेल – 150 ग्राम 
  • काले तिल – 3 चम्मच 
  • मेथी दाना – 2 चम्मच 
  • लौंग – 8–10
  • विटामिन E कैप्सूल – 3–4
  • अरंडी का तेल (Castor oil) – 2 चम्मच ऑप्शनल 

हेयर ऑयल बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप एक कड़ाही में कद्दूकस किया आंवला, करी पत्ता ,ब्राह्मी के पत्ते और रोजमेरी के पत्ते डालकर अच्छे से मिक्स करें. मिक्स करने के बाद आप इसमें नारियल और तिल का तेल डालकर कुक करें.  
  • जब इसका हल्का रंग बदलने लगे, तब इसमें काले तिल, मेथी दाना और लौंग डालें. इसे 30–45 मिनट तक पकाएं, जब तक यह डार्क न हो जाए. 
  • अब तेल को छान लें. आप चाहें तो इसे आप रातभर भी रखकर छान सकते हैं. फिर इसमें विटामिन E कैप्सूल और थोड़ा सा अरंडी का तेल मिलाएं. इसे स्टोर करके एयर टाइट जार में रखें. ये तेल लगभग 1 साल तक खराब नहीं होता है. 

हेयर ऑयल कैसे इस्तेमाल करें?

  • हफ्ते में 2–3 बार इस तेल से स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें. इसे 1–2 घंटे या रातभर के लिए लगा रहने दें. इसके बाद शैम्पू से बाल धो लें. 

यह भी पढ़ें: Summer Hair Care: गर्मियों में बाल ऐसे चमकेंगे जैसे लगेगा कि पार्लर से आए हैं, ट्राई करें ये बेस्ट टिप्स

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय, मिलेंगे फायदे 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel