[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कंघी करने का गलत तरीका बना रहा है बालों को कमजोर, छोटी-सी लापरवाही बन सकती है बड़े नुकसान की वजह

कंघी करने का गलत तरीका बना रहा है बालों को कमजोर, छोटी-सी लापरवाही बन सकती है बड़े नुकसान की वजह

0
कंघी करने का गलत तरीका बना रहा है बालों को कमजोर, छोटी-सी लापरवाही बन सकती है बड़े नुकसान की वजह
बालों को कंघी करने का सही तरीका Ai image

Hair Combing Tips: क्या आपको भी ऐसा ही लगता है कि बालों को कंघी करना एक आसान और सिंपल डेली रूटीन का हिस्सा ही है, और इसमें हम कभी कोई गलती कर ही नहीं सकते हैं? अगर आपको भी ऐसा ही लगता है, तो आप इसमें अकेले नहीं हैं. सच्चाई यह है कि अगर बालों को गलत तरीके से ब्रश या फिर कंघी किया जाए तो वे सिर्फ कमजोर ही नहीं, बल्कि बेजान और दोमुंहें भी हो जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हम अनजाने में अपना लेते हैं और आगे चलकर यहीं आदतें हमारे बालों को डैमेज करने का काम करती हैं. अगर आप अपने बालों को लंबे समय तक हेल्दी, स्मूद और शाइनी बनाकर रखना चाहते हैं, तो आपको इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए. आज हम आपको बालों को सही तरीके से कंघी करने के कुछ आसान टिप्स देने जा रहे हैं.

गीले बालों में ब्रश करना गलत

हम में से कई नहाने के तुरंत बाद ही अपने गीले बालों को कंघी करने लग जाते हैं. यह सबसे आम और सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. जब आपके बाल गीले होते हैं, तो वे काफी ज्यादा कमजोर रहते हैं और कंघी करने की वजह से उलझकर टूटने भी लगते हैं. बालों को कंघी करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से सूखने जरूर दें.

यह भी पढ़ें: क्यों आपको बार-बार हो रहा है डैंड्रफ? ये छुपे कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

नीचे से ऊपर की ओर ब्रश करें

ज्यादातर लोग बालों को ऊपर से नीचे की तरफ कंघी करने की गलती करते हैं. आपकी इस गलती की वजह से आपके बाल उलझते हैं और नॉर्मल से ज्यादा टूटते भी हैं. बालों को कंघी करने का सबसे सही तरीका है कि आप पहले बालों के निचले हिस्से को सुलझाएं और उसके बाद धीरे-धीरे ऊपर की तरफ बढ़ें. यह छोटा सा उपाय बालों को टूटने और उलझने से बचाता है.

जोर-जोर से ब्रश करना हानिकारक

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने बालों को सुलझाने के चक्कर में ज्यादा तेजी से और जोर से कंघी करते हैं. आपको कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से बाल कमजोर होते हैं और काफी तेजी से झड़ने भी लगते हैं. बालों को हमेशा आराम से और हल्के हाथों से ही कंघी करें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 आसान आदतों से गर्मियों में भी रखें बालों को हेल्दी और शाइनी, ये टिप्स करेंगे कमाल

कितनी बार ब्रश करना सही?

कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने बालों को बार-बार कंघी करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अब रुक जाने की जरूरत है. दिन में 2 से 3 बार ही बालों को कंघी करना काफी होता है. बालों को बार-बार कंघी करने से फ्रिक्शन बढ़ता है और कुछ ही समय में वे ड्राई हो जाते हैं.

सही ब्रश का चुनाव जरूरी

हर हेयर टाइप के लिए अलग-अलग तरह के ब्रश होते हैं. अगर आपके बाल पतले हैं, तो आपको एक सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश कर इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं, कर्ली और घने बालों में चौड़े दांतों वाले कंघी का ही इस्तेमाल बेहतर होता है. अगर आप गलत कंघी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल डैमेज हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: हीट स्टाइलिंग ने कर दिया है बालों का बुरा हाल? इन आसान तरीकों से पाएं पुरानी शाइन और मजबूती वापस

Previous article रामनवमी से पहले मूर्ति तोड़े जाने पर बंगाल चुनाव 2026 से पहले बवाल, शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम में प्रदर्शन
Next article तेल-गैस संकट के बीच PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट जंग ने बढ़ाई चिंता
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel