[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान

इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान

0
इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान
हेयर केयर प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने का तरीका Ai image

Hair Care Tips: आज के समय में बालों का ख्याल रखने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं. सबसे कॉमन प्रोडक्ट्स जैसे कि शैंपू, कंडीशनर, हेयर सीरम, हेयर ऑयल्स और हेयर स्प्रे कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल लगभग हर कोई ही करता है. ये सभी चीजें बालों के लिए फायदेमंद तो हैं लेकिन तभी तक जब आप इनका इस्तेमाल सही तरीके से करते हैं. अगर आप इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से करते हैं, तो आपके बालों को फायदे की जगह कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं. अगर आप इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते तो आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि कुछ सावधानियां जरूर ही बरतें. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन प्रोडक्ट्स और इनका इस्तेमाल करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे.

शैंपू का सही इस्तेमाल करें

बालों को साफ करने के लिए शैंपू का इस्तेमाल करना काफी जरूरी होता है. लेकिन जरूरत से ज्यादा शैंपू करने से भी आपके बाल ड्राई और कमजोर हो जाते हैं. जब आप एक शैंपू खरीदने जा रहे हैं तो अपने हेयर टाइप को ध्यान में रखते हुए ही खरीदें. इसके अलावा हफ्ते में 2 से 3 बार से ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल बालों पर न करें. इसके अलावा आपको ख्याल रखना चाहिए कि जब आप बालों पर शैंपू लगाने जा रहे हैं तो उसे सीधे अपने बालों पर न लगाएं. शैंपू में थोड़ा सा पानी मिलाकर इस्तेमाल करना सबसे बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद ये 4 चीजें बना सकती हैं आपके बालों को खूबसूरत और मजबूत, खुद ट्राय करें और देखें फर्क

कंडीशनर को स्कैल्प पर लगाने की न करें गलती

कंडीशनर आपके बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने का काम करता है, लेकिन आपको इसे गलती से भी अपने स्कैल्प पर लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप इसे स्कैल्प पर लगाते हैं तो आपका स्कैल्प ऑयली हो जाता है और साथ ही डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ सकती है. इसके अलावा कंडीशनर को बालों की लंबाई और एंड्स पर ही आपको लगाना चाहिए.

ज्यादा मात्रा में न लगाएं हेयर ऑयल

बालों में तेल लगाना भले ही कितना भी फायदेमंद क्यों न हो, आपको इसकी क्वांटिटी का ख्याल जरूर रखना चाहिए. अगर आप हद से ज्यादा तेल अपने बालों पर लगा लेंगे तो आपका स्कैल्प देखते ही देखते ऑयली हो जाएगा और साथ ही पोर्स भी ब्लॉक हो जाएंगे. बार-बार ऐसा होने से आपकी हेयर फॉल की प्रॉब्लम बढ़ जाती है. आपको थोड़ा सा तेल अपने हथेलियों में लेकर इसे हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करना चाहिए. इसके अलावा आपको बालों पर तेल को ज्यादा देर तक लगाकर छोड़ने से बचना भी चाहिए.

यह भी पढ़ें: काफी कम लोग जानते हैं ये हेयर केयर सीक्रेट्स, हेल्दी और स्मूद बालों के लिए आप भी जरूर जानें

हेयर सीरम का कम इस्तेमाल करें

हेयर सीरम का इस्तेमाल हम अपने बालों को शाइनी और फ्रिज-फ्री बनाने के लिए करते हैं. लेकिन अगर आप गलती से भी इसका इस्तेमाल जरूरत से करते हैं तो आपके बाल चिपचिपे और हैवी भी लग सकते हैं. सीरम लगाते समय आपको अपने बालों को या तो गीला कर लेना चाहिए या फिर थोड़ा सा भिगो लेना चाहिए. इसके अलावा इसे थोड़ी सी क्वांटिटी में इस्तेमाल करना ही फायदेमंद होता है. आपको भूलकर भी इसे अपने स्कैल्प पर नहीं लगाना चाहिए.

हेयर स्प्रे और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

हेयर स्प्रे और जेल का इस्तेमाल अक्सर हम उस समय करते हैं, जब हम अपने बालों को लंबे समय तक सेट करके रखना चाहते हैं. इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते समय आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इनकी क्वांटिटी का ख्याल जरूर रखें. जरूरत से ज्यादा इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आपके बालों को डैमेज भी कर सकता है. कई बार इस तरह के प्रोडक्ट्स आपके बालों को ड्राई और बेजान भी बनाने का काम करते हैं. अगर आप इनका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बालों को अच्छी तरह से साफ करना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है.

यह भी पढ़ें: हर बार शैंपू के बाद और खराब हो रहे हैं बाल? ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

Previous article दिल्ली ही नहीं देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी, CUET के जरिए मिलता है एडमिशन 
Next article गैस सब्सिडी और KYC के नाम पर खाली हो रहे हैं बैंक खाते, पटना पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel