[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Hair Care Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते बालों को धोने का सही तरीका, इस गलती की वजह से हो जाते हैं गंजे

Hair Care Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते बालों को धोने का सही तरीका, इस गलती की वजह से हो जाते हैं गंजे

0
Hair Care Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते बालों को धोने का सही तरीका, इस गलती की वजह से हो जाते हैं गंजे
hair washing tips

Hair Care Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसके सिर पर घने और खूबसूरत बाल हों. आकर अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए हम कई प्रोडक्ट्स और तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि इन चीजों के लाख इस्तेमाल के बावजूद भी हमारे बाल टूटते हैं और काफी तेजी से झड़ने भी लगते हैं. हमें समझ में नहीं आता कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है. बता दें कई बार आपके बाल इसलिए भी झड़ने लगते हैं क्योंकि आप अपने बालों को सही तरीके से नहीं धोते हैं. बालों को धोते समय की गयी गलतियां भी बालों के झड़ने के पीछे का एक प्रमुख कारण बन सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बालों को धोते समय करने से बचना चाहिए. तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बालों को जरूरत से ज्यादा धोना

अगर आप अपने बालों को साफ़ रखने की सोचकर उसे रोज धोते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए. आपकी इस आदत की वजह से आपके बाल डैमेज हो जाते हैं. रोजाना बालों को धोने की वजह से वे रूखे हो जाते हैं और टूटने भी लगते हैं. जब आप बार-बार अपने बालों को शैम्पू करते हैं तो नेचुरल ऑइल्स भी धुल जाते हैं. अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको अपने बालों को हफ्ते में दो से तीन बार ही धोना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

बालों को सुलझाए बिना शैम्पू करना

अगर आप अपने बालों को शैम्पू करने जा रहे हैं तो पहले उन्हें अच्छी तरह से सुलझा जरूर लें. आपको कभी भी अपने उलझे हुए बालों पर शैम्पू नहीं करना चाहिए. जब आप उलझे हुए बालों को शैम्पू करते हैं तो ऐसे में वे टूटने लगते हैं. ऐसा होने की वजह से आपके गंजे होने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप शैम्पू करने जा रहे हैं तो पहले कंघी से अच्छी तरह से अपने बालों को सुलझा लें.

बालों को जोर-जोर से रगड़ना

अगर आपको लगता है कि शैम्पू करने के दौरान बालों को जोर-जोर से रगड़ने से वे बेहतर तरीके से साफ़ हो जाते हैं तो आप पूरी तरह से गलत हैं. जब आप बालों को धोते समय उन्हें जोर-जोर से रगड़ते हैं तो वे टूटने लगते हैं. बालों और स्कैल्प को साफ करने के लिए आपको हल्के हाथों का इस्तेमाल करना चाहिए.

पानी के तापमान का रखें ख्याल

सर्दियों के इन दिनों में अक्सर हम अपने बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी यह गलती करते हैं तो आपको अब रुक जाना चाहिए. जब आप बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो वे ड्राई हो जाते हैं और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है. बालों को धोने के लिए आपको हमेशा ही गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इसे सबसे सही माना गया है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: आपके बालों के लिए वरदान है आंवला शॉट, इस तरह सेवन से होंगे जबरदस्त फायदे

Previous article बिहार के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, बुधवार को कोहरे की चादर से फिर ढक जाएंगे इतने शहर
Next article The Delhi Files: Bengal Chapter की शूटिंग इस धमाके के साथ हुई खत्म, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel