[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Hair Care Tips: लहराते बालों को देखकर ठहर जाएगी सबकी नजरें, इन तरीकों से पाएं सिल्की सॉफ्ट हेयर

Hair Care Tips: लहराते बालों को देखकर ठहर जाएगी सबकी नजरें, इन तरीकों से पाएं सिल्की सॉफ्ट हेयर

0
Hair Care Tips: लहराते बालों को देखकर ठहर जाएगी सबकी नजरें, इन तरीकों से पाएं सिल्की सॉफ्ट हेयर
hair care tips ( AI generated image)

Hair Care Tips: बालों को सुंदर बनाने के लिए लोग कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. आजकल प्रदूषण और गर्मी के कारण बाल खराब हो जाते हैं. बालों के रूखेपन का एक कारण केमिकल प्रोडक्ट का अधिक यूज भी है. जल्दी से मुलायम बाल पाने की चाहत लोगों को इन प्रोडक्टस के तरफ आकर्षित करती है. इनका लंबे समय तक इस्तेमाल बालों को डैमेज करता है. इस मौसम में अगर आपके भी बाल रूखे हो गए हैं और कई कोशिश के बाद भी बालों की शाइन नहीं बढ़ पा रही है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन तरीकों का यूज आपके फ्रिजी बालों की समस्या को दूर करने में कारगर है.

दही से तुरंत मिलेगा फायदा 

बालों को सिल्की और स्मूद बनाने के लिए दही सबसे कारगर उपाय है. दही का सेवन पेट के लिए तो हेल्दी है ये बालों के लिए भी अच्छा है. फ्रिजी बालों को मुलायम बनाने के लिए आप 2 चम्मच दही में एक पके हुए केले को मैश कर लें. इस घोल को आपको स्कैल्प और बालों पर लगाना है. इसे आप करीब 30 मिनट तक लगा कर रखें और फिर इस अच्छे से धो लें. इस हेयर मास्क का इस्तेमाल बालों से ड्राइनेस को कम करता है और बालों को मुलायम बनाता है.  

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: आपके किचन में मिलने वाला यह मसाला बालों के लिए है वरदान, जानें इसके गजब के फायदे

एलोवेरा का इस्तेमाल है कारगर 

अगर आप फ्रिजी बालों से परेशान हैं तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल में थोड़ा सा नारियल का तेल और शहद को मिला दें. अब सभी चीजों को मिक्स करने बाद बालों में लगा कर आधे घंटे के बाद धो लें. इससे बाल मुलायम हो जाएंगे. इसमें मौजूद नारियल तेल एक मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है.

ऑलिव ऑयल का यूज करें

ऑलिव ऑयल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसका इस्तेमाल बालों को मजबूत बनाता है. इस मास्क को बनाने के लिए आप 1 अंडा और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिला दें. इस मिश्रण को बालों में लगाने के बाद 15-20 मिनट के बाद धो लें और बालों को साफ कर लें.

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: गंजा कर देगा इस तरीके से बालों को बांधना, वक्त रहते हो जाएं सावधान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article पाकिस्तान क्रिकेट में छिड़ी विरासत की लड़ाई; शोएब अख्तर का तीखा रिएक्शन, जानें मामले की क्या है वजह?
Next article ₹6,499 में लॉन्च हुआ Redmi A5, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा के साथ!
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel