[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style हेयर फॉल रोकने के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे ये खतरनाक एक्सपेरिमेंट? सुधर जाएं वरना बर्बाद हो जाएंगे बाल

हेयर फॉल रोकने के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे ये खतरनाक एक्सपेरिमेंट? सुधर जाएं वरना बर्बाद हो जाएंगे बाल

0
हेयर फॉल रोकने के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे ये खतरनाक एक्सपेरिमेंट? सुधर जाएं वरना बर्बाद हो जाएंगे बाल
बालों को झड़ने से रोकने के लिए क्या न करें AI image

Hair Care Tips: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गयी है. इस समस्या से सिर्फ बड़े उम्र के लोग ही नहीं बल्कि लगभग हर उम्र के लोग जूझ रहे हैं. अपने चारों तरफ एक बार नजर घुमाकर देखिये आपको काफी कम उम्र के भी लोग देखने को मिल जाएंगे जो हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं और किसी न किसी तरह इससे छुटकारा पाना चाहते हैं. जब बालों का झड़ना शुरू होता है तो घबराहट में आकर हम हर तरह के नुस्खे, इंटरनेट पर बताये गए टिप्स और एक्पेरिमेंट्स को ट्राय करने लग जाते हैं. जिस वजह से कई बार एक गलत एक्सपेरिमेंट हमारे बालों को बचाने की जगह उन्हें और भी ज्यादा बर्बाद कर देता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे गलत एक्सपेरिमेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके छोड़ देना चाहिए. अगर आप समय रहते सुधरते नहीं है तो आपके बाल देखते ही देखते ज्यादा कमजोर होकर और भी तेजी से बर्बाद हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

जरूरत से ज्यादा तेल लगाना

अक्सर हम ऐसा सोच लेते हैं कि हम बालों में जितना तेल लगाएंगे वे उतने ही मजबूत होते चले जाएंगे। बता दें यही सोच आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है. जब आप जरूरत से ज्यादा तेल लगाते हैं तो आपके स्कैल्प में मौजूद पोर्स बंद हो जाते हैं जिस वजह से भी आपके बालों की जड़ें कमजोर होने लगती है. इसके अलावा हद से ज्यादा तेल लगाने की वजह से धूल और मिट्टी भी ज्यादा चिपकती है, जो आगे चलकर डैंड्रफ और खुजली का कारण बनती है. अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा दो बार स्कैल्प में हले हाथों से ऑइल मसाज करना आपके लिए काफी होता है.

यह भी पढ़ें: ऑफिस जाने वालों की ये 5 आदतें उनके बालों को बना रही हैं कमजोर! समय रहते न सुधारीं तो नहीं बचेंगे एक भी बाल

हर किसी का बताया नुस्खा आजमाना

जैसे ही बालों का झड़ना शुरू होता है हम घबराहट में आकर हर घरेलू नुस्खा अपनाने लग जाते हैं. कभी प्याज के रस का इस्तेमाल तो कभी नींबू और विनेगर का इस्तेमाल. इस तरह की जितनी भी चीजें है वे हर किसी के बालों के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है. कई बार इस तरह के गलत नुस्खों की वजह से आपके स्कैल्प को नुकसान पहुंचता है जिससे बालों का झड़ना और भी तेजी से बढ़ जाता है. अपने बालों पर किसी भी तरह की चीज लगाने से पहले यह जरूर समझ लें कि आपकी स्कैल्प किस तरह की है.

जरूरत से ज्यादा शैंपू करना

हेयर फॉल की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग हर दिन बालों को शैंपू से धोने लग जाते हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनके बाल साफ रहेंगे और झड़ेंगे भी नहीं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो बता दें हर दिन शैंपू करने से आपके स्कैल्प में मौजूद ऑइल पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि कुछ ही समय में आपके बाल ज्यादा रूखे, बेजान और कमजोर लगने लगते हैं. अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो हफ्ते में 2 से 3 बार शैंपू करना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.

यह भी पढ़ें: रात की ये 3 आदतें आपके बालों को बनाएंगी घने और मजबूत, हर लड़की के लिए परफेक्ट हेयर केयर गाइड

केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल

अक्सर ऐसा देखने को मिल जाता है कि जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में लोग एंटी हेयर फॉल सीरम, हेयर स्प्रे और साथ ही अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ज्यादा करने लगते हैं. इस तरह के प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स आपके बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं. जब आप शुरुआत में इनका इस्तेमाल करते हैं तो भले ही ये आपको अच्छे लगें लेकिन कुछ ही समय बाद हेयर फॉल की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है.

गीले बालों में कंघी करना

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे बालों को धोने के तुरंत बाद ही गीले बालों में कंघी करने लग जाते हैं. बता दें आपके गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं और इस समय कंघी करने से और भी ज्यादा तेजी से झड़ने लग जाते हैं. अगर आप इस आदत को समय रहते सुधारते नहीं है तो आपके बालों के झड़ने की समस्या और भी तेजी से बढ़ जाती है. अगर आप बालों को कंघी कर रहे हैं तो पहले उन्हें अच्छे से सूखने दें और चौड़े दांतों वाली कंघी से ही धीरे-धीरे बालों को सुलझाएं.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Solution: सिर्फ 15 दिनों में कंघी और तकिये पर बालों का दिखना होगा कम, हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पास हुआ, तो क्या सरकार पर होगा कोई असर?
Next article सूरज बिहारी हत्याकांड : सभी नामजद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को संरक्षकों की तलाश
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel