[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Hair Care: साधारण सा चायपत्ती का पानी आपके बालों को बनाएगा काला, घना और खूबसूरत, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Hair Care: साधारण सा चायपत्ती का पानी आपके बालों को बनाएगा काला, घना और खूबसूरत, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

0
Hair Care: साधारण सा चायपत्ती का पानी आपके बालों को बनाएगा काला, घना और खूबसूरत, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
AI generated image

Hair Care: हर लड़की की यह चाहत होती है कि उसके बाल लंबे होने के साथ ही घने और खूबसूरत भी हों. इस इच्छा को पूरा करने के लिए अक्सर लड़कियां कई तरह के प्रोडक्ट्स और तरीकों का इस्तेमाल करती हैं. मार्केट में मिलने वाले ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं और कई बार इनमें केमिकल्स होने की वजह से ये आपके बालों को भी बुरी तरह से डैमेज कर सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लड़कियों के लिए काफी काम की होने वाली है जो नेचुरल तरीके से काले, घने और खूबसूरत बालों की चाहत रखते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से चाय पत्ती के पानी का इस्तेमाल कर अपने बालों के ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं. चलिए पहले इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

हेयर ग्रोथ को करता है बेहतर

अगर आप अपने बालों के ग्रोथ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चाय पत्ती के पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना कम होता है. बता दें चाय पत्ती के पानी में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करते हैं.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

समय से पहले बालों को सफेद होने से रोके

अगर आपके बाल समय से पहले सफेद होने शुरू हो गए हैं तो ऐसे में आपक चाय पत्ती के पानी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से आपके सफेद बाल काले होने शुरू हो जाते हैं. इसके लिए आपको चाय पत्ती के पानी से अपने बालों को धोना है. आप अगर चाहें तो मेहंदी लगाने के बाद या फिर कंडीशनर के बाद भी अपने बालों को धोने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

डैंड्रफ से मिल सकता है छुटकारा

अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है और लाख कोशिशों के बावजूद भी आपको इससे छुटकारा नहीं मिल रहा है तो आपको चाय पत्ती के पानी का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. चाय पत्ती का पानी आपको डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में तो मदद करता ही है बल्कि साथ ही चिड़चिड़ापन और इचिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है. चाय पत्ती के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो डैंड्रफ को बढ़ने से रोकते हैं और साथ ही स्कैल्प के पीएच लेवल को भी बैलेंस में रखने में मदद करते हैं.

कैसे करें चाय पत्ती के पानी का इस्तेमाल

बालों के लिए चाय पत्ती के पानी को इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको दो कप पानी को एक पैन में ले लेना है. अब आपको इसमें दो चम्मच चाय पत्ती डाल देना है. अब आपको करीबन 10 से 15 मिनट तक इस पानी को हल्के आंच में उबाल लेना है. जब आपको पानी का रंग हल्का गाढ़ा होता हुआ दिखाई दे तो गैस को बंद कर दें और पानी को एक स्प्रे बोतल में ट्रांसफर कर लें. आप इसे डायरेक्टली अपने बालों पर स्प्रे कर सकते हैं या फिर इससे शैंपू के बाद अपने बालों को धो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Dyed Hair Care: बालों में कलर नहीं टिकता ज्यादा दिनों तक? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

Previous article NEET UG Topper: CBSE छोड़ बिहार बोर्ड से की तैयारी, नीट में पूरे 720 मार्क्स, 100 परसेंटाइल लाकर रचा इतिहास
Next article महाकुंभ की भीड़ में छिपी थी पाकिस्तानी ‘जासूस’! प्रयागराज में ज्योति मल्होत्रा का रहस्यमयी मिशन?
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel