[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं मैजिकल हेयर मास्क, बाल बनेंगे घने, सिल्की और शाइनी

किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं मैजिकल हेयर मास्क, बाल बनेंगे घने, सिल्की और शाइनी

0
किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं मैजिकल हेयर मास्क, बाल बनेंगे घने, सिल्की और शाइनी
घर पर हेयर मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका Ai image

Hair Care: आज के समय में बालों का झड़ना, ड्राइनेस और दोमुंहे बालों की समस्या काफी आम हो गई है. जब हमें बालों से जुड़ी कोई भी समस्या होती है, तो हम सबसे पहले महंगे शैंपू और ट्रीटमेंट का सहारा लेने लगते हैं. इस तरह के प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स आपकी मदद तो कर सकते हैं, लेकिन इनमें काफी ज्यादा समय और पैसे भी खर्च हो जाते हैं. अगर आप बिना ज्यादा पैसे और समय खर्च किए भी अपने बालों को हेल्दी, शाइनी और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है. आज हम आपको दही से बने एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने बालों को घना, सिल्की और शाइनी बना सकते हैं. तो चलिए, इस घरेलू मास्क को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं.

क्यों फायदेमंद है बालों के लिए दही?

अगर आपको नहीं पता तो बता दें दही में नेचुरल प्रोटीन, लैक्टिक एसिड और गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं. जब आप इसका इस्तेमाल अपने स्कैल्प पर करते हैं, तो आपका स्कैल्प साफ होता है, डैंड्रफ की प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है और साथ ही बालों की जड़ें भी मजबूत होती है. जब आप दही में कुछ और भी नेचुरल चीजों को मिलाते हैं, तो इसका फायदा और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? आज से ही घर पर शुरू करें ये आसान उपाय

हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

हेयर मास्क बनाने और लगाने का तरीका

घर पर बने इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही लें और उसमें नारियल तेल और शहद अच्छी तरह मिला लें. अब एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगाएं. इस बात का ख्याल रखें कि स्कैल्प पर हल्की मसाज जरूर करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सके. इस नेचुरल हेयर मास्क को लगाने के बाद बालों को शावर कैप या किसी कपड़े से ढक लें और इसे लगभग 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें. लास्ट में माइल्ड शैंपू से अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें. बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इस हेयर मास्क का इस्तेमाल अपने बालों पर हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर करें.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

Previous article Flipkart Mobiles Bonanza: 5G फोन और स्मार्टवॉच पर धमाकेदार ऑफर्स, डील्स आज रात तक
Next article नोवामुंडी में भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, हाई-लेवल बैठक में दिए गए निर्देश
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel