[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Guldaudi Plant Gardening Tips: रंग-बिरंगे गुलदाउदी के फूलों से बगीचे को बनाएं ब्यूटीफुल, इस तरीके से लगाएं पौधा

Guldaudi Plant Gardening Tips: रंग-बिरंगे गुलदाउदी के फूलों से बगीचे को बनाएं ब्यूटीफुल, इस तरीके से लगाएं पौधा

0
Guldaudi Plant Gardening Tips: रंग-बिरंगे गुलदाउदी के फूलों से बगीचे को बनाएं ब्यूटीफुल, इस तरीके से लगाएं पौधा
guldaudi gardening tips (AI image)

Guldaudi Plant Gardening Tips: फूलों से सजा बगीचा हर किसी का मन मोह लेता है. नेचर के बीच में बैठकर आप भी अपने मन को हल्का कर सकते हैं. आजकल शहर में लोगों के पास जगह कम होती है ऐसे में लोग गमले में पौधों को लगाते हैं और बालकनी को सजाते हैं. अगर आप भी ऐसी किसी पौधे की खोज में हैं जिसमें सुंदर फूल आए और जिसे गमले में लगाया जा सके तो आप गुलदाउदी के पौधे को लगा सकते हैं. ये कई रंगों में आते हैं और ठंड के मौसम में इनकी खूबसूरती देखते बनती है. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं गुलदाउदी उगाने के तरीके के बारे में. 

मिट्टी और गमले को करें तैयार

गुलदाउदी लगाने के लिए आप छोटे और मीडियम साइज के गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं. पौधे को लगाने के लिए आपको मिट्टी को तैयार करना होगा. मिट्टी में आप गोबर का खाद और रेत को मिक्स करके मिट्टी तैयार करें. गमले के छेद को भी आप चेक कर लें जिससे पानी निकलने में कोई परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: Brinjal Plant Gardening Tips: अब बाजार से नहीं घर में पाएं ताजे बैंगन, इन टिप्स से गमले में उगाएं

गुलदाउदी लगाने का तरीका (Guldaudi Plant Gardening Tips)

गुलदाउदी को लगाने के लिए कटिंग या तैयार पौधे से लगा सकते हैं. आप किसी नर्सरी से गुलदाउदी के पौधे खरीद कर लाएं और इसे गमले में लगाएं. गमले की मिट्टी में गड्ढा करें और सावधानी के साथ पौधे को डालें. अब हल्के हाथों से मिट्टी को दबा दें. इसमें पानी डालें. गमले को सीधी धूप में न रखें. जब पौधा बड़ा हो जाए तब धूप में रखें. आप गुलदाउदी को कटिंग से भी लगा सकते हैं. कटिंग को आप मिट्टी में रोपें.

इन बातों पर दें ध्यान

गुलदाउदी के पौधे को आप धूप में रखें और नियमित तौर पर इसमें पानी डालते रहे. पौधे की ग्रोथ अच्छे से हो इसके लिए आप समय समय पर खाद डालें. पौधे की बीच बीच में कटिंग करें जिससे ये घना हो जाए और खूबसूरत लगे.

यह भी पढ़ें: Marigold Plant Gardening Tips: बगीचे में भरें रंग और खुशबू, आसानी से लगाएं गेंदे का पौधा

यह भी पढ़ें: Rose Plant Gardening Tips: बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाएं, जानिए गुलाब उगाने के बेहतरीन टिप्स

Previous article Bettiah : दो दशक पूर्व कटाव से विस्थापित सैकड़ों परिवार नगर के कैलाशनगर में करते आ रहे गुजर-बसर
Next article Bettiah : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel