[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style चीनी की जगह गुड़ से बनाएं स्वादिष्ट रेसिपी, ट्राई करें ये आइडियाज 

चीनी की जगह गुड़ से बनाएं स्वादिष्ट रेसिपी, ट्राई करें ये आइडियाज 

0
चीनी की जगह गुड़ से बनाएं स्वादिष्ट रेसिपी, ट्राई करें ये आइडियाज 
गुड़ से बनने वाली रेसिपी (AI IMAGE)

ज्यादातर लोग मीठी डिश बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में आप किसी भी मीठी डिश को तैयार करने के लिए चीनी के जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते है. आज हम आपको इस आर्टिकल में गुड़ से बनने वाली कुछ रेसिपी आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिसे आपको घर पर बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए. ये रेसिपी स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान होती हैं. 

गुड़ का हलवा को करें ट्राई 

गुड़ का हलवा बनाने के लिए एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें. अब इसमें आटा डालकर धीमी आंच पर भूनें जब तक खुशबू न आने लगे. अब इसमें गुड़ का पानी (गुड़ को पानी में घोलकर) डालें और अच्छे से मिलाएं. हलवा गाढ़ा होने लगे तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें. 

गुड़ की पूरी बनाएं 

गुड़ की पूरी बनाने के लिए गुड़ को हल्के गर्म पानी में घोल लें. इसमें आटा, थोड़ा सा सौंफ और एक चुटकी नमक डालकर आटा गूंथ लें. अब आटे से छोटी-छोटी पूरियां बेलें और गर्म तेल में सुनहरी होने तक तल लें. अब तैयार है आपकी गुड़ की टेस्टी पूरी. 

गुड़ वाली चाय ट्राई करें 

चाय बनाते समय आप चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले आप पानी में चाय पत्ती, अदरक और इलायची डालकर उबालें. फिर दूध डालें और लास्ट में गुड़ डालकर अच्छी तरह घोल लें. इसे छानकर सर्व करें. ये चाय पीने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं. 

गुड़ की खीर तैयार करें 

चावल को दूध में अच्छी तरह पकाएं. जब खीर अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद करके थोड़ा ठंडा होने दें. अब इसमें गुड़ डालकर मिलाएं जिससे दूध फटे नहीं. इसके ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर स्वादिष्ट गुड़ की खीर तैयार करें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें- Beetroot Roti Recipe: रोज के नाश्ते को बनाएं खास, तैयार करें हेल्दी बीटरूट रोटी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel