[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Gita Updesh: ऐसे लोग हमेशा रह जाते हैं असफल, किसी काम में नहीं मिलती सफलता

Gita Updesh: ऐसे लोग हमेशा रह जाते हैं असफल, किसी काम में नहीं मिलती सफलता

0
Gita Updesh: ऐसे लोग हमेशा रह जाते हैं असफल, किसी काम में नहीं मिलती सफलता
Gita Updesh

Gita Updesh: श्रीमद्भगवद्गीता हिन्दू मतावलंबियों का पवित्र ग्रंथ माना जाता है. इसमें भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश संग्रहित हैं. इन उपदेशों को श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की रणभूमि अर्जुन को सुनाया था. द्वापर युग में बताए गए ये उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितना उस समय था. गीता के ये उपदेश जीवन का सार बताती है. जो मनुष्य गीता को पढ़कर भली भांति समझ ले वह जीवन में कभी असफल नहीं होगा. हालांकि मनुष्य अपने स्वभाव से ही असफल होता हैं. अगर सही समय पर मनुष्य अपने इन स्वभावों में सुधार नहीं करता है तो वह अपने लक्ष्य को कभी हासिल नहीं कर पाता है.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: गीता के इन 6 उपदेशों से बदल जाएगा जीवन, एक बार जरूर पढ़ें

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: समय रहते सुधार लें ये आदतें, वरना जीवन में सफलता कभी नहीं मिलेगी

डरपोक और कमजोर मनुष्य

भगवान श्रीकृष्ण ने गीता उपदेश में बताते हैं कि जो इंसान स्वभाव से डरपोक और कमजोर होते हैं वह अपने जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते हैं. ऐसे इंसान अपने लक्ष्य को हासिल करने में असफल रहते हैं,क्योंकि इस स्वभाव के मनुष्य हर काम को भाग्य पर छोड़ देते हैं.

क्रोधी स्वभाव वाले मनुष्य

श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार, जो मनुष्य क्रोधी स्वभाव का होता है, वह अपने लक्ष्य को कभी हासिल नहीं कर पाता है. ऐसे इंसान क्रोध में गलत फैसले लेने पर मजबूर हो जाते हैं, जिनके कारण उनका बना बनाया काम भी कभी-कभी बिगड़ जाता है.

मन पर काबू न रख पाने वाला मनुष्य

मनुष्य का मन बड़ा चंचल होता है. यह एक जगह टिक नहीं पाता है. ऐसे में गीता उपदेश में बताया गया है कि जो मनुष्य अपने मन पर काबू नहीं रख पाता है वह अपने लक्ष्य को हासिल करने से वंचित रह जाता है. ऐसे में मन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है.

दूसरों पर विश्वास करने वाला मनुष्य

गीता उपदेश में बताया गया है कि जो इंसान दूसरों पर विश्वास करता है और उसी के साथ चलता है तो वह जीवन में कभी सफल नहीं हो पाता है, क्योंकि दूसरों के साथ चलने से न खुशी मिलती है और न ही अपना लक्ष्य. ऐसे में दूसरों पर विश्वास करने से ज्यादा अपने कर्म पर मनुष्य को विश्वास रखना चाहिए.

अशांत मन वाला मनुष्य

अक्सर कुछ मनुष्य मिल जाते हैं जिनका मन किसी न किसी वजह से अशांत रहता है. ऐसे में श्रीमद्भगवद्गीता में बताया गया है कि जिस मनुष्य का मन हमेशा अशांत रहता है तो वह सही निर्णय लेने में सक्षम नहीं होता है.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: नए साल में खुद को रखें मोटिवेट, याद रखें गीता के ये 5 उपदेश

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel